विदेश जाने का मन है और बजट साथ नहीं दे रहा है, तो देश में ही कुछ जगहों पर फॉरेन का मजा लिया जा सकता है। हम आपको पांच ऐसी जगहें बता रहे हैं, जहां के नजारे आपको विदेश की सैर पर ले जाएंगे वो भी बिना ज्यादा खर्चे के।
खजियार को भारत का स्विट्जरलैंड कहा जाता है। यहां के हरे-भरे मैदान, घने देवदार के जंगल और बर्फ से ढकी चोटियां यहां के माहौल को स्विट्जरलैंड जैसा बनाती हैं। यह जगह एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए भी मशहूर है।
पुदुचेरी को मिनी फ्रांस भी कहा जाता है। यहां की फ्रेंच कॉलोनी, रंग-बिरंगी इमारतें, कोबलस्टोन सड़कों और समुद्र के किनारे के कैफे आपको फ्रांस में होने का एहसास कराते हैं। कभी यह फ्रेंच कॉलोनी हुआ करता था, जिसकी छाप अब भी दिखती है।
अगर आप बिलकुल साफ पानी और सफेद रेत वाले समुद्री तट देखना चाहते हैं, तो अंडमान और निकोबार द्वीप समूह बेस्ट ऑप्शन है। यह मालदीव जैसा एहसास देता है और यहां स्कूबा डाइविंग तथा स्नॉर्कलिंग का मजा लिया जा सकता है।
स्पीति वैली अपने पहाड़ों, बौद्ध मठों और तिब्बती संस्कृति के कारण तिब्बत और मंगोलिया की याद दिलाती है। यह जगह शांति और सुकून पसंद करने वालों के लिए एक बेहतरीन डेस्टिनेशन है और देश की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है।
अगर आप मिडिल ईस्ट का मजा चाहते हैं तो जैसलमेर बिलकुल सटीक जगह है। थार के बड़े बड़े रेत के टीले और उसमें की जाने वाली सफारी आपको मिडिल ईस्ट के रेगिस्तानों जैसी महसूस होगी।