रिपोर्टस की मानें तो हर साल तकरीबन 70 हजार से 1 लाख तक के बीच भारतीय पर्यटक लंदन की यात्रा करते हैं। लंदन घूमने के लिए तो बेहतर विकल्प है ही इसके साथ ही ज्यादातर भारतीय लोग यहां बसने भी जाते हैं। भारतीय लोगों के पैसा बहाकर लंदन जाने के पीछे कई वजह हैं।
लंदन की लाइफस्टाइल गजब की है। यहां की लाइफस्टाइल की गिनती टॉप के देशों में होती है यहां पर लोग उच्च स्तर का जीवन जीते हैं। मनोरंजन से लेकर खान-पान तक यहां पर हर चीज बिना किसी मिलावट के होती है जिससे आप यहां पर शानदार जीवन व्यतीत कर सकते हैं।
अन्य किसी भी देश के मुकाबले लंदन में रोजगार के बेहतर अवसर और विकल्प मौजूद हैं। यहां कई बड़ी कंपनियां हैं जो कि आपको काबिलियत के हिसाब से या उससे ज्यादा भी पैसा दे सकती हैं। ऐसे में ये जगह पैसा कमाने के उद्देश्य से भी शानदार है।
तमाम भारतीय लाखों खर्च करके इस देश में पढ़ने के लिए भी जाते हैं। ऑक्सफोर्ड और कैम्ब्रिज जिसका नाम भारत में काफी ज्यादा पॉपुलर हैं इस देश में ही है। इसके अलावा भी कुछ सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय लंदन में ही हैं।
लंदन में निवेश के अवसरों की भरमार है यहां तमाम बड़ी-बड़ी कंपनियों के साथ ही वित्तीय संस्थान भी मौजूद हैं। इस देश में रियल स्टेट का बाजार भी काफी ज्यादा मजबूत है।
लंदन में रहना आपको सुरक्षित भी महसूस कराता है यहां पर पूरी तरह से कानून का बोलबाला है। ऐसे में यहां अपराध की दर काफी कम है। ऐसे देश में रहना सभी लोग पसंद करेंगे जहां वो सुकून से बिना किसी डर के सांये के जी सकें।