अगर आपकी गर्ल गैंग को फैशन, अच्छा खाना, खूबसूरत जगहें या फिर शहर की गलियों में घूमकर नई चीजें खोजने का शौक है, तो ये शहर आपके लिए बढ़िया रहेंगे।
उदयपुर उन लोगों के लिए बढ़िया है जो ट्रिप में थोड़ा सुकून और खूबसूरती दोनों चाहते हैं। झील के किनारे बैठकर बातें करना, खूबसूरत महलों को देखना और रूफटॉप कैफे में घंटों बैठना इस शहर को खास बनाता है। यहां आपको हर मोड़ पर फोटो खिंचवाने के लिए कोई न कोई खूबसूरत जगह मिल जाएगी।
मुंबई की रफ्तार ही इसकी सबसे बड़ी खासियत है। यहां आपका दिन कोलाबा में शॉपिंग करते हुए शुरू हो सकता है, फिर बांद्रा के किसी कैफे में ब्रंच और शाम मरीन ड्राइव पर बिताई जा सकती है। फैशन, खाना, शॉपिंग और शहर की चमक-दमक मुंबई में गर्ल्स ट्रिप के लिए सबकुछ मिल जाता है।जयपुर, राजस्थान
जयपुर में रंग-बिरंगे बाजार, खूबसूरत महल और राजस्थानी संस्कृति हर तरफ देखने को मिलती है। सहेलियों के साथ यहां स्ट्रीट शॉपिंग का मजा ही अलग है। हैंडमेड ज्वेलरी, ब्लॉक प्रिंट वाले कपड़े और राजस्थानी सामान खरीदने के बाद किसी अच्छे कैफे में बैठकर चाय या कॉफी का मजा लिया जा सकता है। और हां, राजस्थानी थाली ट्राई करना बिल्कुल न भूलें।
अगर आपकी गर्ल गैंग को दिन की शुरुआत आराम से करनी है और शाम को थोड़ा घूमना-फिरना और मस्ती करनी है, तो बेंगलुरु अच्छा विकल्प है। यहां खूबसूरत कैफे, शॉपिंग स्ट्रीट, फूड जॉइंट्स और घूमने-फिरने की कई जगहें हैं। दोस्तों के साथ बिना किसी जल्दबाजी के शहर को एक्सप्लोर करने के लिए यह जगह बढ़िया है।
कोलकाता को घूमने के लिए थोड़ा वक्त देना पड़ता है, क्योंकि इस शहर की असली खूबसूरती धीरे-धीरे समझ आती है। पुरानी गलियों में घूमना, किताबों की दुकानों पर रुकना, लोकल बाजार देखना और फिर शाम को स्ट्रीट फूड का स्वाद लेना गर्ल्स ट्रिप के लिए यहां काफी कुछ है। रसगुल्ला और दूसरी बंगाली मिठाइयों का स्वाद लेना तो बनता ही है।