हर दिन लाखों यात्रियों के सफर को भारतीय रेलवे आसान बनाती है। लंबा ट्रैवल हो या फिर छोटा यात्री बजट में और सुविधाजनक यात्रा करने के लिए भारतीय रेलवे पर ही भरोसा करते हैं।
अगर आप रेलगाड़ी से ट्रैवल करने का प्लान कर रहे हों तो एक बेहद जरूरी नियम है जो आपको जानना बेहद जरूरी है। इस नियम को जानने के बाद आप किसी भी प्रकार के झंझट से बच सकते हैं।
रेलवे की 10,000 से भी ज्यादा रेलगाड़ियां पूरे भारत में चलती हैं। स्लीपर, थर्ड एसी और थर्ड एसी इकोनॉमी में मिडिल बर्थ की सुविधा यात्रियों को दी जाती हैं। लेकिन, मिडिल बर्थ से जुड़ा एक ऐसा नियम है जिससे शायद आप अनजान हों।
मिडिल बर्थ में ट्रैवल करने वाला यात्री किसी भी टाइम पर नहीं सो सकता है। कुछ जरूरी नियमों का पालन उसे करना होता है जिसमें उनके सोने का टाइम भी निर्धारित किया गया है।
रेलवे के नियम के अनुसार आप रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक ही अपनी बर्थ पर सो सकते हैं। इसके अलावा आप अपनी बर्थ को नहीं खोल सकते हैं।
निचली बर्थ वाला आपका सह-यात्री आपको तय समय के अलावा बर्थ खोलने से रोक सकता है।अगर आप इस नियम को मानने से इनकार करते हैं तो इसके लिए आपको जुर्माना देना पड़ सकता है।