गर्मियों में शादी के बाद सबसे बड़ी दिक्कत आती है कि हनीमून पर कहां जाएं। हालांकि, हनीमून के लिए तो ठंडी जगह ही अच्छी रहती है। ऐसे में आपको देश से बाहर जाने की जरूरत नहीं है। भारत में ही कई सारी खूबसूरत औऱ ठंडी जगह मौजूद हैं। यहां आप अपना हनीमून एंजॉय कर सकते हैं।
मुन्नार की सुंदरता अगर आपने अभी तक नहीं देखी है तो आपको यहां आपको हनीमून पर जरूर जाना चाहिए। यहां की घुमावदार पहाड़ियां और हरे-भरे चाय के बागान इसे भारत में गर्मियों में हनीमून मनाने के लिए सबसे बेहतरीन जगहों में से एक बनाती है।
धौलाधार पर्वत की गोद में बसा धर्मशाला शांति चाहने वाले कपल्स के लिए बेस्ट प्लेस है। अगर आप तिब्बती संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता को करीब से देखना चाहते हैं तो यहां आ सकते हैं। गर्मी के मौसम में यहां आपको ठंडक महसूस होगी।
थेक्कडी केरल में एक अनोखा हनीमून डेस्टिनेशन हैं। शादीशुदा कपल यहां आकर कपल पेरियार झील पर नाव की सवारी का आनंद लेते हैं। बता दें, गर्मियों के मौसम में यहां आना बेस्ट माना जाता है, क्योंकि काफी हद तक गर्मी से राहत मिलती है।
सिक्किम में कंचनजंगा रेंज के शानदार नजारों वाला पेलिंग रोमांटिक हनीमून के लिए एक शांत जगह है। शहर का ठंडा मौसम, इसके खूबसूरत मठों और झरनें देखकर यहां आने वाले कपल खुश हो जाते हैं।
अगर आप नेचर लवर हैं तो यहां आना बेस्ट ऑप्शन होगा। कपल यहां आकर हरे-भरे घास के मैदानों में आराम से टहल सकते हैं, सुंदर घाटी की सैर कर सकते हैं और यहां की नदी के किनारे बैठकर प्रकृति का आनंद लेते हुए रोमांटिक बातें कर सकते हैं।