वायु प्रदूषण का बालों पर बहुत ही बुरा असर पड़ता है। जिससे बाल झड़ने, पतले होने तो गंदे होने की समस्या बहुत बढ़ सकती है। ऐसे में बाहर से आने के बाद बालों की सफाई का खास ध्यान रखें।
अगर आपके इलाके में प्रदूषण ज्यादा है, तो बाहर जाते समय स्कार्फ या कैप से बालों को ढक सकते हैं। इससे बालों पर धूल-मिट्टी का जमाव कुछ हद तक कम करने में मदद मिल सकती है।
बालों को साफ रखने के लिए अपनी स्कैल्प के अनुसार माइल्ड शैंपू चुनें। बहुत ज्यादा शैंपू करना या कठोर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना बालों को रूखा बना सकता है।
शैंपू के बाद बालों की लंबाई पर कंडीशनर लगाने से रूखापन और उलझने की समस्या कम हो सकती है। इससे बालों को संभालना आसान होता है और कंघी करते समय टूटने की आशंका भी कम हो सकती है।
बालों की अच्छी सेहत के लिए संतुलित आहार जरूरी है। अपनी डाइट में दालें, हरी सब्जियां, फल, मेवे और प्रोटीन से भरपूर चीजें शामिल करें। आयरन या अन्य पोषक तत्वों की कमी भी हेयरफॉल का कारण बन सकती है।
बार-बार हेयर स्ट्रेटनर, कर्लर और तेज गर्मी वाले उपकरणों का इस्तेमाल बालों को कमजोर कर सकता है। प्रदूषण के बीच बालों की देखभाल करते समय हीट स्टाइलिंग कम करें और केमिकल ट्रीटमेंट का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करने से बचें।
प्रदूषण के अलावा तनाव, हार्मोनल बदलाव और पोषण की कमी भी हेयरफॉल के कारण हो सकते हैं। ऐसे में अगर ज्यादा हेयर फॉल हो रहा है, या खुजली आदि हो रही है तो डॉक्टर को दिखाएं।