जर्मनी का रूगेन द्वीप क्यों कहलाता है विंटर वंडरलैंड, माइनस तापमान में भी लगती है घुमक्कड़ों की भीड़

जर्मनी का रूगेन द्वीप सर्दियों में बर्फ से ढककर विंटर वंडरलैंड बन जाता है। माइनस तापमान के बावजूद यहां पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। बाल्टिक सागर, सफेद चट्टानें, नेशनल पार्क और खूबसूरत बीच रिजॉर्ट इसे खास बनाते हैं। जानिए क्यों रूगेन जर्मनी का सबसे लोकप्रिय हॉलिडे डेस्टिनेशन माना जाता है।

Authored by: विनीतUpdated Feb 16 2026, 17:38 IST
जर्मनी में बसा स्वर्गImage Credit : Istock01 / 07

जर्मनी में बसा स्वर्ग

जब भी जर्मनी घूमने की बात होती है, तो लोग अक्सर बर्लिन या म्यूनिख का नाम लेते हैं। लेकिन जर्मनी का एक ऐसा खूबसूरत कोना भी है, जो सर्दियों में किसी परियों की दुनिया जैसा लगता है। हम बात कर रहे हैं रूगेन द्वीप (Rugen Island)की। बाल्टिक सागर के किनारे बसा यह द्वीप ठंड के मौसम में बर्फ की चादर ओढ़ लेता है और माइनस तापमान के बावजूद यहां पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। आखिर क्या खास है इस विंटर वंडरलैंड में, आइए जानते हैं।

बाल्टिक सागर के बीच बसा द्वीपImage Credit : Istock02 / 07

बाल्टिक सागर के बीच बसा द्वीप

रूगेन द्वीप जर्मनी का सबसे बड़ा आइलैंड माना जाता है। यह देश के उत्तर-पूर्वी हिस्से में बाल्टिक सागर के किनारे स्थित है। यहां पहुंचने के लिए सड़क और रेल दोनों की सुविधा मौजूद है, जो इसे पर्यटकों के लिए और भी आसान बनाती है। प्राकृतिक सुंदरता, शांत माहौल और लंबी समुद्री तटरेखा इसे खास पहचान दिलाती है।

सर्दियों में क्यों बन जाता है ‘विंटर वंडरलैंड’Image Credit : Istock03 / 07

सर्दियों में क्यों बन जाता है ‘विंटर वंडरलैंड’

सर्दियों के मौसम में यहां का तापमान अक्सर शून्य से नीचे चला जाता है। बर्फ से ढकी पहाड़ियां, जमी हुई झीलें और सफेद तट सब मिलकर ऐसा दृश्य बनाते हैं, जैसे किसी पोस्टकार्ड की तस्वीर हो। ठंड के बावजूद लोग यहां की बर्फीली वादियों और शांत समुद्री नजारों का आनंद लेने पहुंचते हैं।

सफेद चट्टानें और नेशनल पार्क की खूबसूरतीImage Credit : Istock04 / 07

सफेद चट्टानें और नेशनल पार्क की खूबसूरती

रूगेन अपने चॉक क्लिफ्स यानी सफेद चट्टानों के लिए भी मशहूर है, जो बाल्टिक सागर के किनारे खड़ी दिखाई देती हैं। ये चट्टानें खासकर सर्दियों में बर्फ की परत के साथ बेहद आकर्षक लगती हैं। यहां मौजूद नेशनल पार्क प्रकृति प्रेमियों और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए किसी खजाने से कम नहीं है।

बीच रिजॉर्ट और पारंपरिक जर्मन वास्तुकलाImage Credit : Istock05 / 07

बीच रिजॉर्ट और पारंपरिक जर्मन वास्तुकला

यहां के बीच रिजॉर्ट्स और लकड़ी की पारंपरिक इमारतें सर्दियों में और भी खूबसूरत नजर आती हैं। ठंडी हवाओं के बीच गर्म कॉफी का मजा लेते हुए समुद्र का दृश्य देखना एक अलग ही अनुभव देता है। यही वजह है कि रूगेन हर साल हजारों सैलानियों को अपनी ओर खींचता है।

एडवेंचर और रिलैक्सेशन का परफेक्ट मेलImage Credit : Istock06 / 07

एडवेंचर और रिलैक्सेशन का परफेक्ट मेल

रूगेन में सिर्फ नजारे ही नहीं, बल्कि वॉकिंग ट्रेल्स, साइक्लिंग रूट और नेचर एक्सप्लोर करने के कई मौके भी मिलते हैं। सर्दियों में यहां की शांति और प्राकृतिक सौंदर्य मन को सुकून देता है। यही कारण है कि माइनस तापमान भी यहां आने वालों का उत्साह कम नहीं कर पाता।

घूमने का बना सकते हैं प्लानImage Credit : Istock07 / 07

घूमने का बना सकते हैं प्लान

अगर आप भी जर्मनी घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह आइलैंड अपनी ट्रेवल लिस्ट में जरूर शामिल करें। यहां जाकर आपको अलग ही अनुभव मिलेगा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!