अक्टूबर महीने में दिल्ली के पास घूमने की 6 बेस्ट जगहें, फटाफट बना लो घूमने का प्लान

अक्टूबर के महीने में दिल्ली के आसपास अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हों तो इन जगहों पर यात्रा जरूर करें। ये जगहें अक्टूबर के महीने में काफी ज्यादा खूबसूरत हो जाती हैं। वहीं मानसून के जाने से आपका इन जगहों पर यात्रा करना सुरक्षित और आनंदित भी होता है। अक्टूबर की छुट्टियों में आप इन जगहों में जाने के बारे में विचार कर सकते हैं।

Authored by: प्रभात शर्माUpdated Sep 23 2024, 11:20 IST
मानसून को टाटा बाय-बायImage Credit : Canva01 / 06

मानसून को टाटा बाय-बाय

अक्टूबर महीने के करीब आते ही मानसून को अलविदा कहने का वक्त आ गया है। बादलों के छटते ही भारत में ही कई ऐसी जगहें हैं जहां पर आप चिलआउट कर सकते हैं। मौसम साफ होने के चलते पहाड़ी इलाकों में ट्रैवल करना अक्टूबर महीने में बिल्कुल सुरक्षित होता है।

ऋषिकेशImage Credit : Canva02 / 06

ऋषिकेश

उत्तराखंड में स्थित ऋषिकेश अक्टूबर महीने में घूमने के लिए काफी अच्छी जगह है। दिल्ली से ऋषिकेश की दूरी लगभग 247 किलोमीटर है। ऋषिकेश जाकर आप रिवर राफ्टिंग, ट्रैकिंग, कैंपिंग करने के अलावा नीलकंठ महादेव मंदिर, लक्ष्मण झूला, गंगा आरती के भी दर्शन कर सकते हैं।

मसूरीImage Credit : Canva03 / 06

मसूरी

दिल्ली से मसूरी की दूरी 270 किलोमीटर है। अक्टूबर माह में हिल स्टेशन की रानी कहे जाने वाले इस स्थान पर आप यात्रा करने का प्लान कर सकते हैं। अक्टूबर के महीने में यहां ठंडी जलवायु और साफ़ आसमान आपको मंत्रमुग्ध कर देगा। मसूरी जाकर आप लाल टिब्बा, कैंप्टी फॉल्स, गन हिल, टिप-इन-टॉप घूम सकते हैं।

शिमलाImage Credit : Canva04 / 06

शिमला

दिल्ली से शिमला की दूरी 341 किलोमीटर है। अक्टूबर के महीने में यहां पर मौसम साफ रहता है जिसके चलते आप सुगमता से दर्शनीय स्थलों और पर्यटन स्थलों की यात्रा कर सकते हैं। मॉल रोड, गायनथ की जंगली सैर, लक्कड़ बाजार, जाखू हिल यहां पर काफी फेमस है।

आगराImage Credit : Canva05 / 06

आगरा

अक्टूबर महीने में मौसम ठंडा होता है ऐसे में इस टाइम पर ताजमहल को देखने जाना आरामदायक होता है। आगरा में ताजमहल के अलावा आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, राम बाग की भी आप यात्रा कर सकते हैं। दिल्ली से आगरा की दूरी लगभग 240 किलोमीटर है जिसे बड़े ही आराम से ट्रेन या बस के द्वारा तय किया जा सकता है।

बीर बिलिंग, हिमाचल प्रदेशImage Credit : Canva06 / 06

बीर बिलिंग, हिमाचल प्रदेश

जीवन में अगर आपको रोमांच पसंद हैं तो अक्टूबर में बीर बिलिंग की यात्रा जरूर करें। हिमाचल प्रदेश में मौजूद ये अनोखी जगह पैराग्लाइडिंग के लिए स्वर्ग है वहीं यहां पर जाकर आप चारों ओर प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले सकते हैं। दिल्ली से बीर बिलिंग की दूरी 465.2 किलोमीटर है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!