अब श्रीलंका जाना होगा...इन जगहों पर जाकर जी लो रामायण, देख लो रोंगटे खड़े कर देने वाले नजारे

Ramayana In Sri Lanka: इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताएंगे श्रीलंका में छिपी उन रहस्यमयी जगहों के बारे में जिन्हें लाइफ में कम से कम एकबार आपको जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए। यहां जाकर आप रामायण में हुई घटनाओं को साक्षात जी सकते हैं।

Authored by: प्रभात शर्माUpdated Nov 11 2024, 12:36 IST
रहस्यों से भरा श्रीलंकाImage Credit : Canva01 / 06

रहस्यों से भरा श्रीलंका

घूमने के लिए श्रीलंका किसी रहस्यमयी लोकेशन से कम नहीं है। हरे-भरे बगीचे, शांत झरने और ऐतिहासिक गुफाओं के दर्शन तो आप कई बार कर चुके होंगे लेकिन इस बार आपके पास मौका है भगवान श्री राम और माता सीता से जुड़े कुछ रोचक जगहों पर जाकर रामायण को जीने का।

दिवुरुम्पोला (वेलिमाडा)Image Credit : Canva02 / 06

दिवुरुम्पोला (वेलिमाडा)

माता सीता से जुड़ा ये मंदिर काफी ज्यादा पवित्र है। मान्यता है कि ये वही जगह है जहां माता सीता ने भगवान राम के सामने अपनी पवित्रता साबित की थी।

सीता अम्मन कोविल (नुवारा एलिया)Image Credit : Canva03 / 06

सीता अम्मन कोविल (नुवारा एलिया)

मान्यता है कि ये वो ही जगह है जहां माता सीता को रावण ने बंदी बना कर रखा था। कहा जाता है कि यहां माता सीता भगवान राम के लिए प्रतिदिन प्रार्थना करती थीं।

दुनुविला झील (मटाले)Image Credit : Canva04 / 06

दुनुविला झील (मटाले)

मान्यता है कि यह झील वह स्थान है जहां भगवान राम ने अपने ब्रह्मास्त्र का उपयोग करके रावण को मारा था। भक्तों और पर्यटकों के लिए यह झील एक आध्यात्मिक स्थल है।

केलानिया मंदिर (केलानिया)Image Credit : Canva05 / 06

केलानिया मंदिर (केलानिया)

भगवान राम द्वारा रावण को हराने के बाद विभीषण को लंका के शासक का ताज पहनाया गया। केलानिया मंदिर में विभीषण को समर्पित एक मंदिर है जहां दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं।

राम सेतुImage Credit : Canva06 / 06

राम सेतु

मान्यता है कि भारत के रामेश्वरम से श्रीलंका के तलाईमन्नार तक रेत के टीलों का ये पुल भगवान राम द्वारा माता सीता को बचाने के लिए वानर सेना द्वारा बनाया गया था।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!