गर्मियों में ठंडी वादियों का लेना है मजा, घूम आएं North-East के ये खूबसूरत हिल स्टेशन

अगर गर्मी से राहत पाने के लिए किसी ठंडी और शांत जगह पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो उत्तर-पूर्वी भारत के ये खूबसूरत हिल स्टेशन आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं। यहां की हरियाली, बादलों से ढकी वादियां, झरने और सुकून भरा मौसम आपकी ट्रिप को यादगार बना देंगे।

Authored by: विनीतUpdated May 8 2026, 16:33 IST
उत्तर-पूर्वी भारत के खूबसूरत हिल स्टेशनImage Credit : Pinterest.com01 / 07

उत्तर-पूर्वी भारत के खूबसूरत हिल स्टेशन

गर्मी शुरू होते ही मन करता है किसी ऐसी जगह निकल जाएं, जहां ठंडी हवा हो, चारों तरफ हरियाली हो और कुछ दिन सुकून से बिताने को मिलें। अगर आप भी ऐसी ही किसी डेस्टिनेशन की तलाश में हैं, तो उत्तर-पूर्वी भारत आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। यहां के हिल स्टेशन सिर्फ खूबसूरत ही नहीं, बल्कि काफी शांत और नेचर के करीब भी हैं। बादलों से ढकी पहाड़ियां, झरनों की आवाज और ठंडा मौसम आपकी पूरी ट्रिप को यादगार बना सकता है।

शिलॉन्ग की खूबसूरती दिल जीत लेगीImage Credit : Pinterest.com02 / 07

शिलॉन्ग की खूबसूरती दिल जीत लेगी

शिलॉन्ग (Shilong) को नॉर्थ-ईस्ट की सबसे खूबसूरत जगहों में गिना जाता है। यहां का मौसम गर्मियों में भी काफी सुहावना रहता है। सड़क के दोनों तरफ हरियाली, पहाड़ों से घिरा शहर और शांत माहौल यहां आने वालों को काफी पसंद आता है। यहां घूमते वक्त ऐसा लगता है जैसे आप किसी दूसरी ही दुनिया में आ गए हों। अगर आप रिलैक्सिंग ट्रिप चाहते हैं, तो शिलॉन्ग जरूर जा सकते हैं।

गंगटोक में मिलेगा पहाड़ों का शानदार नजाराImage Credit : Pinterest.com03 / 07

गंगटोक में मिलेगा पहाड़ों का शानदार नजारा

गंगटोक (Gangtok) अपनी खूबसूरत वादियों और साफ-सुथरे माहौल के लिए जाना जाता है। यहां की ठंडी हवा और पहाड़ों के शानदार व्यू गर्मियों में लोगों को खूब आकर्षित करते हैं। सुबह के समय यहां का नजारा बेहद खूबसूरत लगता है। एडवेंचर पसंद करने वाले लोगों के लिए भी यह जगह काफी खास मानी जाती है।

तवांग का शांत माहौल देगा सुकूनImage Credit : Pinterest.com04 / 07

तवांग का शांत माहौल देगा सुकून

तवांग (Tawang) अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के लिए मशहूर है। यहां की ऊंची पहाड़ियां और बादलों से ढकी सड़कें हर किसी का दिल जीत लेती हैं। गर्मियों में यहां का मौसम काफी ठंडा और आरामदायक रहता है। अगर आप भीड़-भाड़ से दूर कुछ अच्छा समय बिताना चाहते हैं, तो तवांग एक शानदार ऑप्शन हो सकता है।

चेरापूंजी में दिखेगी प्रकृति की असली खूबसूरतीImage Credit : Pinterest.com05 / 07

चेरापूंजी में दिखेगी प्रकृति की असली खूबसूरती

चेरापूंजी (Cherrapunji) का नाम सुनते ही सबसे पहले बारिश और झरनों की तस्वीर दिमाग में आती है। यहां हर तरफ हरियाली और बादलों से घिरी पहाड़ियां देखने को मिलती हैं। गर्मियों में भी यहां का मौसम काफी फ्रेश और ठंडा रहता है। नेचर लवर्स और फोटोग्राफी पसंद करने वालों के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है।

जीरो वैली का सुकून भरा माहौल आएगा पसंदImage Credit : Pinterest.com06 / 07

जीरो वैली का सुकून भरा माहौल आएगा पसंद

जीरो वैली (Ziro Valley) उन लोगों के लिए बेस्ट जगह है, जो शांत माहौल में छुट्टियां बिताना चाहते हैं। यहां की हरी-भरी घाटियां और ठंडी हवा मन को सुकून देती हैं। शहरों की भागदौड़ से दूर यह जगह आपको पूरी तरह रिलैक्स महसूस करवा सकती है। यहां की लोकल संस्कृति भी लोगों को काफी पसंद आती है।

दार्जिलिंग की ठंडी हवाएं बना देंगी ट्रिप खासImage Credit : Pinterest.com07 / 07

दार्जिलिंग की ठंडी हवाएं बना देंगी ट्रिप खास

दार्जिलिंग (Darjeeling) अपनी चाय बागानों, टॉय ट्रेन और शानदार मौसम के लिए काफी फेमस है। गर्मियों में यहां का मौसम घूमने के लिए बिल्कुल परफेक्ट माना जाता है। पहाड़ों के बीच बैठकर चाय पीने का मजा यहां आकर और भी खास हो जाता है। फैमिली और दोस्तों के साथ घूमने के लिए यह एक शानदार डेस्टिनेशन हो सकता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!