भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने आपके लिए शानदार और बेहद आकर्षक इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज के तहत आपको कम बजट में नेपाल की यात्रा करवाई जा रही है।
Best of Nepal नाम से इस टूर पैकेज को लॉन्च किया गया है। ये पैकेज 6 दिन और 5 रात का रहने वाला है जिसमें आपको नेपाल के प्रमुख आकर्षणों के दीदार करवाए जाएंगे।
20 मार्च 2025 को दिल्ली एयरपोर्ट से नेपाल के लिए काफिला रवाना होगा। एयरपोर्ट पर ही आपको टूर गाइड मिल जाएगा जो पूरी यात्रा के दौरान आपकी मदद के लिए रहेगा।
3 स्टार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा इसी पैकेज में शामिल है इसके लिए आपको अलग से एक भी पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है।
खर्चे की बात करें तो अगर आप सोलो ट्रैवल करना चाहते हैं तो आपको 49000 रुपए का ये पैकेज पड़ेगा। डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया 40000 वहीं ट्रिपल शेयरिंग में किराया 39600 रुपए तय किया गया है।
आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर बुक नाउ पर क्लिक करके आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड NDO04 है। ज्यादा जानकारी के लिए इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं 8287930747, 8287930624, 8287930718।