अगर आप भी विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है क्योंकि आईआरसीटीसी ने LOVELY SEOUL WITH NAMI ISLAND नाम से बेहद ही शानदार टूर पैकेज लॉन्च किया है। (photo- canva)
इस पैकेज के तहत आपको खूबसूरत ट्रैवल डेस्टिनेशन साउथ कोरिया घूमने का मौका मिल रहा है। नामी द्वीप और विसैन्यीकृत क्षेत्र की यात्रा भी इस टूर पैकेज में ही शामिल होगी। (photo- canva)
5 दिन और 4 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 7 सिंतबर 2025 को चैन्नई से आपकी यात्रा की शुरुआत होगी। साउथ कोरिया की राजधानी सियोल में आगमन के बाद आगे का प्रोग्राम तय अनुसार चलेगा। (photo- canva)
इस पैकेज के लिए बुकिंग आप 7 सिंतबर के अलावा भी अपनी सुविधा के हिसाब से अन्य दिनों के लिए भी कर सकते हैं। ऐसे में आने वाले महीने के किसी भी दिन के लिए पैकेज की बुकिंग की जा सकती है। (photo- canva)
ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। होटल में आपके रहने की व्यवस्था भी आपके लिए कर दी गई है। अगर आप ग्रुप में या परिवार के साथ जाने का प्लान करते हैं तो आपको फायदा हो सकता है। (photo- canva)
सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 125000 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: 99000 और 96000 तय किया गया है। 12-15 लोगों के समूह और 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की बुकिंग के लिए IRCTC से संपर्क करना होगा। (photo- canva)
आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड SMOH2 है। ज्यादा जानकारी के लिए इन नंबरों पर 8287931977 / 9003140714 संपर्क भी कर सकते हैं। (photo- canva)