Karan Kundrra On CJP Protest: राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट ने दुनिया भर का ध्यान खींच लिया है। मोदी सरकार के खिलाफ हो रहे इस प्रदर्शन के समर्थन में 20 जुलाई को हजारों की संख्या में स्टूडेंट्स सड़कों पर उतरे, जिन पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों की तरफ से प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोलों से भी हमला किया गया, जिस पर अब तमाम स्टार्स का गुस्सा फूट रहा है। टीवी और बॉलीवुड स्टार्स अपना रिएक्शन सीजेपी प्रोटेस्ट (CJP Protest) पर दे रहे हैं। इसी बीच, टीवी एक्टर करण कुंद्रा (Karan Kundrra) ने भी इस मामले पर अपनी भड़ास निकाली है और स्टूडेंट्स का सपोर्ट किया है। इस मौके पर एक्टर ने उन लोगों को खरी खोटी सुनाई है, जो इस मामले में अपना फायदा देख रहे हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'इतनी बेहरमी से...' स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज देख फूटा Mahhi Vij का गुस्सा, प्रदर्शन का खुलकर किया सपोर्ट)
टीवी मसाला
'एक सिक्के के 2 पहलू...' CJP प्रोटेस्ट पर Karan Kundraa के पोस्ट ने लगाई आग, लाठीचार्ज पर फूटा गुस्सा
- Authored by: कविता
- Updated Jul 21, 2026, 04:07 PM IST
