जनवरी की ठंडी सुबह, कोहरा और खिड़की से दिखता खूबसूरत नजारा। ट्रेन की खिड़की से दिखने वाला ये सफर भारत के प्राकृतिक सौंदर्यों को करीब से देखने का सबसे रोमांचक तरीका है। आगे देखें देश के 5 बेस्ट रेलवे रूट्स...
रेल का सफर आपको फ्लाइट या ड्राइव दोनों से बेहतर अनुभव दे सकता है। क्योंकि इसमें दिखने वाले नजारे आपके दिल में बस जाते हैं।
तमिलनाडु का पंबन ब्रिज रूट भारत के सबसे रोमांचक रेल मार्गों में से एक है। जनवरी की ठंडी समुद्री हवाएं खिड़की से रेल के भीतर आती हैं, जो आपको काफी रोमांचक लग सकता है।
पश्चिम बंगाल की दार्जिलिंग टॉय ट्रेन का सफर खासकर सर्दियों में बेहद खूबसूरत होता है। जनवरी की ठंडी में हल्की धूप और कोहरे के बीच ट्रेन से हर मोड़ पर एक बदलता नजारा दिखाई देता है।
शिमला-मनाली की भीड़ से आगे कांगड़ा घाटी का नैरोगेज रेल मार्ग शांति और प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है। जनवरी की धूप में बर्फ में पीछे छिपी चोटियों को देखना आपके मन को सुकून से भर देता है।
कश्मीर की सर्दियों में बर्फ की सफेद चादर सब कुछ सुंदर बना देती है। इन दिनों उधमपुर-श्रीनगर रेल मार्ग से सफर करने पर खिड़की से स्वर्ग सा नजारा देखने को मिलता है।
भारत की सबसे पुरानी माउंटेन रेल में से एक नीलगिरी माउंटेन रेलवे ऊटी-कन्नूर के बीच चलती है। सर्दियों की ठंडी हवा इस मार्ग को और भी रोमांचक बना देती है।