चाहे आप लखनऊ की यात्रा अकेले करने का प्लान कर रहे हैं या किसी गाइड के साथ यहां हमेशा से ही यात्रा का अनुभव समृद्ध करने वाला होता है। लखनऊ को करीब से समझने में ये ट्रैवल गाइड आपके लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकती है।
गोल दरवाजा चौक लखनऊ में स्थित यूनानी अस्पताल बेहद प्राचीन है। यूनानी दवाखाना बेहद ही पुराने टाइम से काम कर रहा है। यहां उपचार के लिए जड़ी-बूटियों और पारंपरिक दवाओं दोनों का ही इस्तेमाल किया जाता रहा है। हकीम यहां हर रोज बैठते हैं और मामूली शुल्क पर मरीजों को देखते हैं। हालांकि, यह परंपरा खत्म हो रही है और दवाखाना समय के साथ खत्म हो सकता है।
आपकी सैर का सबसे दिलचस्प हिस्सा टोला की यात्रा हो सकती है। लखनऊ आने वाले पर्यटक इन पारंपरिक हाउसिंग सोसाइटी की यात्रा जरूर करें। टोला में सिर्फ एक प्रवेश और सिर्फ एक निकास होता है। एक टोला दूसरे टोले से जुड़ा हुआ है। इसलिए एक टोले का निकास दूसरे टोले का प्रवेश बन जाता है। यह भूल भुलैया से कहीं ज्यादा जटिल और दुर्भाग्य से बहुत कम प्रसिद्ध है।
वास्तव में नवाबों के दौर के कोठे बहुत अलग हुआ करते थे। वे ऐसे स्थान थे जहां लखनऊ के नवाब और अन्य अमीर लोग लखनऊ की प्रसिद्ध तहजीब सीखने जाते थे, और विपरीत लिंग से भी परिचित होते थे। नवाबों के चले जाने के बाद कोठे वेश्यालय में तब्दील हो गए, और मुख्य रूप से क्षेत्र के ब्रिटिश पुरुषों की सेवा करते थे।
औरंगजेब के समय का ये महल वो जगह है जहां यूरोपीय व्यापारी रहते थे। समय के साथ, इसकी प्रमुखता कम हो गई और अब इसके बारे में केवल चौक निवासियों और कुछ इतिहास प्रेमियों को ही पता है।
जब खाने की बात आती है, तो लखनऊ के खाने से बेहतर कुछ नहीं है। लखनऊ की हेरिटेज वॉक चौक इलाके में खाने का स्वाद लिए बिना अधूरी है। यहां की सबसे मशहूर दुकान टुंडे के कबाब है जहां आपको जरूर जाना चाहिए।