IRCTC Vaishno Devi Package: नवरात्रि में दिल्ली वाले कर सकतें माता वैष्णो देवी के दर्शन, 4 दिन की ट्रिप वो भी 8 हजार में, यहां से जानें डिटेल

IRCTC Vaishno Devi Package: चैत्र नवरात्रि के दिन चल रहे हैं और इस दौरान अगर आप अपने परिवार या दोस्त के साथ माता वैष्णो देवी के दर्शन करने की इच्छा रखते हैं तो आईआरसीटीसी के इस पैकेज को देख सकते हैं। यहां माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए एक शानदार टूर पैकेज की डिटेल दी गई है।

Authored by: सृष्टिUpdated Apr 2 2025, 14:47 IST
सस्ते में करें माता वैष्णो देवी के दर्शन01 / 07

सस्ते में करें माता वैष्णो देवी के दर्शन

IRCTC Vaishno Devi Package: नवरात्रि के दिनों में माता रानी के दर्शन करने का सौभाग्य कम लोगों को ही मिलता है। हम माता रानी के दरबार माता वैष्णो देवी की बात कर रहे हैं। इस दरबार में भक्त अपनी मुराद लेकर आते हैं और मनचाहा वरदान पाते हैं। अगर आप भी चैत्र नवरात्र के दिनों में माता का आशीष पाना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी के पास आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज है। इस पैकेज के बारे में आपको यहां से पूरी जानकारी मिलेगी।

​पैकेज का क्या है नाम​02 / 07

​पैकेज का क्या है नाम​

आईआरसीटीसी समय समय पर एक से बढ़कर एक पैकेज लेकर आते हैं। बात करें इस पैकेज की तो इस पैकेज के नाम MATA VAISHNODEVI EX DELHI (WEEKDAY) (NDR01) है। इस पैकेज के जरिए आप 4 दिन औऱ 3 रातों के लिए यात्रा और दर्शन करेंगे। इस ट्रिप की शुरुआत दिल्ली से होगी।

​पहले और दूसरे दिन कहां जाएंगे​03 / 07

​पहले और दूसरे दिन कहां जाएंगे​

सबसे पहले दिन आपको नई दिल्ली रेलवे स्टेशन आना है, जहां से आपको 12425 राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन मिलेगी। पहले दिन और रात सिर्फ यात्रा में निकल जाएगी। फिर दूसरे दिन आप जम्मू के रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। वहीं से आपको कटरा लेकर जाया जाएगा। रास्ते में आप सरस्वती धाम पर रुकेंगे और यात्रा पर्ची कलेक्ट करेंगे। दूसरे ही दिन आपको रात में होटल में ठहराया जाएगा।

​तीसरे और चौथे दिन क्या होगा​04 / 07

​तीसरे और चौथे दिन क्या होगा​

तीसरे दिन आप नाश्ता करेंगे और 12 बजे लंच के बाद आपको वापस जम्मू रेलवे स्टेशन लाया जाएगा। वहां आप कांड कंडोली मंदिर देखेंगे। और भी काफी मंदिर के दर्शन होंगे। फिर रातभर की यात्रा होगी। और चौखे दिन आप वापस नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर होंगे।

​रहने- खाने-पीने की व्यवस्था​05 / 07

​रहने- खाने-पीने की व्यवस्था​

रहने खाने के व्यवस्था की बात करें तो आपको इस पैकेज में नाश्ता, लंच और डिनर तीनों ही दिया जाएगा। साथ ही रहने की भी पूरी व्यवस्था है। आपके 2 रात तो ट्रेन में ही निकल जाएंगे और तीसरी रात आपको कटरा के होटल में फ्री स्टे मिलेगा।

​जेब से कितने लगेंगे पैसे​06 / 07

​जेब से कितने लगेंगे पैसे​

अगर आप इस ट्रिप के लिए सिंगल बुकिंग करत हैं तब तो आपको 10770 रुपये देने पड़ जाएंगे लेकिन अगर आप दो लोगों की बुकिंग करते हैं तो आप प्रति व्यक्ति महज 8100 रुपये देंगे। वहीं, तीन लोगों की बुकिंग के लिए प्रति व्यक्ति 6990 रुपये खर्च करेंगे। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 6320 रुपये और बेड नहीं लेने पर 5255 रुपये खर्च होंगे।

​बुकिंग डिटेल्स​07 / 07

​बुकिंग डिटेल्स​

अगर आप इस ट्रिप को बुक करना चाहते हैं तो आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट irctctourism.com से टिकट बुक कर सकते हैं। यहां से आपको बुक करने में आसानी होगी। वहीं, आप इसे ऑफलाइन भी बुक कर सकते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!