अब IRCTC वेबसाइट या ऐप से Tatkal टिकट बुक करने के लिए आपका IRCTC अकाउंट आधार से लिंक होना जरूरी होगा। बिना Aadhaar लिंक किए टिकट बुक नहीं किया जा सकेगा, चाहे Tatkal विंडो खुली हो।
बुकिंग के समय OTP आधारित वेरिफिकेशन होगा, जिसमें वही मोबाइल नंबर मान्य होगा जो आपके आधार कार्ड से लिंक है। कोई और नंबर डालने पर वेरिफिकेशन असफल होगा।
Tatkal बुकिंग शुरू होने के पहले 30 मिनट तक कोई भी एजेंट टिकट बुक नहीं कर पाएगा। यानी सुबह 10 बजे AC क्लास और 11 बजे स्लीपर क्लास की विंडो आम यात्रियों के लिए आरक्षित रहेगी।
हर साल लाखों लोग Tatkal टिकट का सहारा लेते हैं, लेकिन फर्जी अकाउंट्स और बॉट सॉफ्टवेयर के जरिए टिकट की कालाबाजारी बड़ी समस्या बन चुकी थी। आधार वेरिफिकेशन से इस पर नियंत्रण लाने की कोशिश की जा रही है।
सिर्फ ऑनलाइन ही नहीं, 15 जुलाई 2025 से काउंटर से Tatkal टिकट लेने वालों के लिए भी OTP आधारित आधार वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है।
IRCTC ऐप या वेबसाइट खोलें और लॉगिन करें। “My Profile” में जाएं और “Link Aadhaar” पर क्लिक करें। आधार नंबर और नाम भरें, “Send OTP” दबाएं। OTP डालकर “Verify” करें। वेरिफिकेशन सफल होते ही SMS द्वारा पुष्टि मिल जाएगी।
नए नियमों के बाद टिकट बुकिंग प्रक्रिया में ट्रांसपेरेंसी और सिक्योरिटी दोनों बढ़ेगी। अब फर्जीवाड़ा रोकना और आम यात्रियों को प्राथमिकता देना IRCTC की प्राथमिकता होगी।