उत्तराखंड ट्रैकिंग के लिए एकदम बढ़िया जगह है। यहां आपको आसान से लेकर थोड़े मुश्किल हर तरह के ट्रैक मिल जाएंगे, चाहे आप पहली बार जा रहे हों या पहले से एक्सपीरियंस हो यहां का अनुभव दिल को खुश कर देने वाला होता है।
केदारकंठा गढ़वाल रीजन में पड़ता है और संकरी गांव से शुरू होता है। यह ट्रैक मीडियम लेवल का है और करीब 5 दिन में पूरा हो जाता है। रास्ते में आपको चारों तरफ पहाड़ और जबरदस्त व्यू देखने को मिलेंगे।
दायरा बुग्याल ट्रैक आसान से मीडियम लेवल का है। ये खूबसूरत देवदार, ओक और मेपल के जंगलों से होकर गुजरता है। हिमालय के शानदार नजारे देखने को यहां मिलते हैं।
ब्रह्मताल (चमोली) किसी ड्रीम जैसा लगता है। बर्फ से ढके मैदान, शांत जंगल और दूर-दूर तक फैले पहाड़ सब कुछ एकदम परफेक्ट। यहां से त्रिशूल पर्वत और नंदा घुंटी के शानदार व्यू भी मिलते हैं।
नाग टिब्बा, मसूरी के पास है और इसे वीकेंड ट्रैक भी कहा जाता है। ये उत्तराखंड के सबसे आसान ट्रैक्स में से एक है, इसलिए बिगिनर्स के लिए बेस्ट है।
कुआरी पास (चमोली) को लॉर्ड कर्जन ने फेमस किया था। रास्ते में ओक और रोडोडेंड्रोन के जंगल मिलते हैं। यहां से नंदा देवी जैसी ऊंची चोटियों के व्यू देखने को मिलते हैं।