ऋषिकेश में स्थित गीता भवन में रहने और खाने की सुविधा बिना किसी शुल्क के दी जाती है। यहां ठहरने के लिए करीब-करीब 1000 कमरे हैं।
ऋषिकेश में स्थित हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे में ठहरने की सुविधा है। यहां आपको बिना किसी शुल्क के भोजन और अन्य सुविधाएं मिल जाएंगी।
परमार्थ निकेतन आश्रम का भी चुनाव आप कर सकते हैं। यहां अगर आप स्वयं सेवक बनते हैं तो आपको खाने-पीने के साथ ठहरने के लिए सुविधा मिल जाएगी।
भारत हेरिटेज में आपको खाने-पीने और रहने की सुविधा बिना कोई पैसे दिए मिल जाएगी। हालांकि, इसके लिए आपको स्वयंसेवी कार्यक्रमों में हिस्सा लेना होगा।
ऋषिकेश शहर के बीच और त्रिवेणी घाट के निकट जयराम आश्रम में भी आप ठहर सकते हैं। यहां निशुल्क लंगर की व्यवस्था भी होती है।