भारत की प्राकृतिक सुंदरता और विविधता इसे स्वर्ग जैसा सुंदर बनाता है। भारत का हर कोना अपने आप में अलग और आकर्षण से भरा हुआ है। पर्वतीय क्षेत्र से लेकर तटीय इलाके भारत में देखने के लिए बहुत कुछ है।
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बसी खूबसूरत घाटी को देवताओं की घाटी के नाम से जाना जाता है। इस घाटी में आपको प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण और हरियाली से भरे हुए पहाड़ नजर आएंगे। इसके अलावा हिमाचल का ये स्थान सुंदर परिदृश्यों और धार्मिक स्थलों से सजा हुआ है।
कुल्लू में आपको रघुनाथ मंदिर, भीमकाली मंदिर, जागेश्वरी मंदिर, शिव मंदिर, सुली मंदिर, गजेश्वरी मंदिर और बिजली महादेव मंदिर के दर्शन होंगे। इस घाटी में कदम रखते ही आपको स्वर्ग जैसे सुंदर नजारे नजर आएंगे।
हिमाचल प्रदेश में ही कुल्लू जिले में मनाली भी स्थित है जिसे देवताओं की घाटी कहते हैं। पौराणिक संत मनु के नाम पर बसी इस घाटी में आपको बर्फ़ से ढकी चोटियों के अलावा लुभावनी घाटी और राजसी पहाड़ों के भी दर्शन होंगे।
मनाली में हिडिम्बा देवी और मनु ऋषि के प्रसिद्ध मंदिर स्थित हैं। हिडिम्बा देवी मंदिर की स्थापना 1553 ईस्वी में हुई थी जो महाभारत के पात्र भीम की पत्नी हैं। वहीं मनु मंदिर मनाली के पुराने भाग में स्थित होने की वजह से काफी ज्यादा लुभावना है।