अगर आप छुट्टी मनाने के लिए तरस चुके हैं, तो फिर इस बार आपके पास गोवा जाने का सबसे अच्छा मौका है। परिवार के साथ या फिर अकेले भी आप गोवा ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
हाल ही में रिपोर्ट आई थी कि गोवा घूमने जाने से पर्यटक बच रहे हैं और इसकी जगह अन्य डेस्टिनेशन का चुनाव कर रहे हैं। ऐसे में इन सब शिकायतों के बीच गोवा पर्यटकों के लिए किफायती छुट्टी मनाने का स्थान बन गया है।
दिल्ली से गोवा के लिए राउंड ट्रिप टिकट आपको लगभग 11 हजार रुपये के आसपास मिल जाएगा। अगर आप पहले से प्लान करते हैं तो इसमें और भी ज्यादा आपको छूट मिल सकती है।
अगर आप मुंबई से गोवा के लिए राउंड ट्रिप का प्लान करते हैं तो ये टिकट 7000 रुपये से भी कम में उपलब्ध है। कुछ महीने पहले राउंड ट्रिप टिकट के लिए पर्यटकों को 30 हजार तक खर्च करने पड़े थे ऐसे में अब आपके पास गोवा जाने का सुनहरा मौका है।
गोवा में होटल की कीमतों में भी 50% की गिरावट दर्ज की गई है। ली मेरिडियन और रेडिसन जैसे आलीशान होटलों ने भी अपने कमरों के किराए में कमी की है।
गोवा में सिर्फ नाइटलाइफ और पार्टी ही नहीं है बल्कि बीच किनारे आप सुकून के 2 पल बिता सकते हैं। इसके अलावा यहां नॉर्थ गोवा और साउथ गोवा में तमाम दर्शनीय स्थान हैं जहां आप जाने का प्लान कर सकते हैं।