ना सड़कें हैं ना कारें, चारों ओर पानी ही पानी के बीच घूमो 1,500 साल पुराना शहर

Venice Travel Tips: एक चलता-फिलता शहर जहां हर जगह कैफे और रेस्टोरेंट तो हैं लेकिन कोई सड़क नहीं है। यहां आप नहर के बीचों बीच बैठकर खाना खाने का लुत्फ उठा सकते हैं। आज हम आपको लेकर चलेंगे पानी पर बसे शहर वेनिस की जादुई सैर पर जिसे जानकर हो ना हो आप भी यहां जाने का प्लान कर सकते हैं। यहां सड़कें नहीं, बल्कि नहरें हैं और गाड़ियों की जगह नावें चलती हैं।

Authored by: प्रभाष रावतUpdated Oct 14 2025, 12:27 IST
​घूम आएं वेनिस​Image Credit : Istock01 / 07

​घूम आएं वेनिस​

साधारण सी जगह बहुत घूम लिए इस बार यूनीक, शांत और सपनों जैसे अनुभव के लिए आप वेनिस ट्रिप का प्लान कर सकते हैं। वेनिस, एक बार में दिल में बस जाने वाला शहर है। यहां शहरों की भीड़ और ट्रैफिक से दूर, पानी की गोद में आप आराम कर सकते हैं।

​नहरों का शहर​Image Credit : Istock02 / 07

​नहरों का शहर​

'नहरों का शहर' के नाम से मशहूर वेनिस एक अनोखा ट्रैवल डेस्टिनेशन है। 100 से अधिक छोटे-छोटे द्वीपों पर वेनिस बसा हुआ है जिन्हें लगभग 176 नहरें और 400 से ज्यादा पुल जोड़ते हैं। गौर करने वाली बात ये है कि ना तो यहां कोई सड़क है और ना ही कोई कार या फिर बस या बाइक।

​कैफे फ्लोरियन​Image Credit : Istock03 / 07

​कैफे फ्लोरियन​

यात्रा के दौरान शाही अनुभव के लिए आप यहां 300 साल से भी ज्यादा पुराने कैफे-फ्लोरियन का रुख कर सकते हैं। 1720 से ये कैफे चालू है जिसकी गिनती दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित कैफे में होती है। यहां का माहौल एकदम बेमिसाल है।

​द फीनिक्स थिएटर​Image Credit : Istock04 / 07

​द फीनिक्स थिएटर​

दुनिया के सबसे पुराने थिएटर 'Teatro La Fenice' को ट्रैवल बकेट लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। यह थिएटर पानी पर बना हुआ है। यह ओपेरा और बाले कार्यक्रम के लिए जाना जाता है।

​कला, इतिहास और रोमांस का संगम​Image Credit : Istock05 / 07

​कला, इतिहास और रोमांस का संगम​

अगर आप सोच रहे हैं कि वेनिस सिर्फ पानी के शहर के रूप में ही जाना जाता है तो ऐसा नहीं है यह शहर अद्भुत वास्तुकला, कला और रोमांटिक माहौल के लिए भी फेमस है। सेंट मार्क्स स्क्वायर, डॉग्स पैलेस, ग्रांड कैनाल और रियाल्टो ब्रिज इस शहर को और भी ज्यादा खास बनाते हैं।

​कैसे जाएं वेनिस​Image Credit : Istock06 / 07

​कैसे जाएं वेनिस​

इसके निकटतम प्रमुख एयरपोर्ट है मारको पोलो एयरपोर्ट है। भारत से वेनिस के लिए कई एयरलाइंस की फ्लाइट्स उपलब्ध हैं। एयरपोर्ट से वेनिस के शहर तक पहुंचने के लिए वॉटर बस और टैक्सी नाव की सुविधा है।

​कुल अनुमानित खर्चा​Image Credit : Istock07 / 07

​कुल अनुमानित खर्चा​

फ्लाइट टिकट (राउंड ट्रिप) से लेकर खाना-पीना तक सब मिलाकर 5-7 दिन का अनुमानित खर्चा ₹1,20,000 – ₹2,50,000 (5-7 दिनों के लिए) हो सकता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!