अब ट्रेन में सफर करना केवल एक जगह से दूसरी जगह पहुंचने का माध्यम नहीं रहा, बल्कि यह एक शानदार अनुभव बन चुका है। आपको इसमें ठीक किसी लग्जरी होटल जैसा फील होगा।
यह खास ट्रेन यात्रियों को पांच सितारा होटल जैसी सुविधाएं देती है। ट्रेन के अंदर प्रवेश करते ही आपको रॉयल इंटीरियर, आरामदायक सीटिंग और प्रीमियम सर्विस का अनुभव होता है।
इस ट्रेन में मिलने वाले केबिन किसी होटल के कमरे से कम नहीं हैं। इनमें सॉफ्ट बेड, एसी, प्राइवेट स्पेस और साफ-सफाई का खास ध्यान रखा जाता है।
भारत और एशिया की सबसे लग्जरी और महंगी ट्रेनों में शामिल 'महाराज एक्सप्रेस' का किराया सुनकर कोई भी हैरान रह सकता है।
इस ट्रेन के ‘प्रेसिडेंशियल सुइट’ में सफर करने के लिए आपको लगभग 20 लाख से 25 लाख रुपए खर्च करने होते हैं।
इस ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के मनोरंजन के लिए ट्रेन में टीवी, म्यूजिक सिस्टम और कुछ जगहों पर वाई-फाई जैसी सुविधाएं भी दी जाती हैं। इसके अलावा, ट्रेन में लाउंज एरिया भी होता है जहां यात्री आराम से बैठकर समय बिता सकते हैं।
यह ट्रेन केवल यात्रा का साधन नहीं, बल्कि पर्यटन का नया तरीका बन चुकी है। यह ट्रेन आपको कई खूबसूरत जगहों की सैर कराती है, जिससे आप एक ही सफर में कई डेस्टिनेशन का आनंद ले सकते हैं।