आखिर पैसा बहाकर दुबई क्यों जाते हैं भारतीय, वजह जान तुम भी नहीं रोक पाओगे खुदको

Dubai Trip Cost From India: दुबई मौजूदा समय में भारतीय पर्यटकों की फेवरेट ट्रैवल डेस्टिनेशन के रूप में सामने आई है। भारतीय पैसा बहाकर शेखों के शहर में जाना बेहद पसंद कर रहे हैं। हम जानने की कोशिश करेंगे कि आखिर दुबई में ऐसा क्या खास है जो वो भारतीय पर्यटकों को खींच रहा है।

Authored by: प्रभात शर्माUpdated Feb 12 2025, 13:44 IST
दुबईImage Credit : Istock01 / 06

दुबई

भारत से हर साल लाखों पर्यटक दुबई की यात्रा करते हैं। ऐसे में बड़ा सवाल ये उठता है कि दुबई में ऐसा क्या खास है कि भारत से लोग पैसा बहाकर दुबई की ओर दौड़े चले जा रहे हैं। दुबई पर्यटन की लोकप्रियता को हम समझने की कोशिश करते हैं।

निकटताImage Credit : Istock02 / 06

निकटता

भौगोलिक रूप से देखें तो दुबई भारत से बहुत नजदीक है। भारत के कई प्रमुख शहरों से दुबई के लिए सीधी फ्लाइट उपलब्ध हैं। भारत से दुबई की दूरी लगभग 3 से 4 घंटे की होती है। ऐसे में वीकेंड पर भारतीयों के लिए ये एक आदर्श जगह बन जाती है।

अद्भुत मनोरंजन स्थलImage Credit : Istock03 / 06

अद्भुत मनोरंजन स्थल

बुर्ज खलीफा, दुबई फाउंटेन, साफा पार्क दुबई में एक से बढ़कर एक कई शानदार मनोरंजन स्थल मौजूद हैं। बुर्ज खलीफा का क्रेज तो भारत के बच्चे-बच्चे में आपको देखने को मिल जाएगा।

सुरक्षाImage Credit : Istock04 / 06

सुरक्षा

सुरक्षा के लिहाज से भी दुबई काफी ज्यादा बेहतर शहर है। भारतीय पर्यटक बिना किसी अनहोनी की आशंका के यहां अकेले या फिर परिवार के साथ बिंदास घूम सकते हैं। अपराध दर दुबई में बहुत कम है।

रिसॉर्ट्सImage Credit : Istock05 / 06

रिसॉर्ट्स

दुबई के रिसॉर्ट्स कम पैसों में शानदार फील देते हैं। इन रिसॉर्ट्स में मौजूद शानदार स्पा और बेहतरीन सुविधाएं भारतीय पर्यटकों को खासा लुभाती है। कहा जाता है कि अगर आपने एकबार दुबई के रिसॉर्ट्स का फील ले लिया तो बार-बार आपका यहां जाने का मन करेगा।

दुबई नाइटलाइफImage Credit : Istock06 / 06

दुबई नाइटलाइफ

दुबई की नाइटलाइफ भी भारतीय पर्यटकों को खासा आकर्षित करती है। यहां एन्जॉय करने के लिए ढेर सारे नाइटक्लब और लाउंज मौजूद हैं। इसके अलावा दुबई क्रीक डिनर क्रूज और दुबई मरीना डिनर क्रूज काफी फेमस है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!