ना रात ना अमावस्या, गोवा में यहां दोपहर 2 बजे भटकती हैं आत्माएं, कांप जाएगा शरीर

वैसे तो लोग गोवा शानदार नाइटलाइफ एन्जॉय करने के लिए जाते हैं लेकिन, क्या आपको पता है कि गोवा में कई ऐसी भूतहा जगह भी मौजूद हैं जहां जाकर आप बेहद डर महसूस कर पाएंगे। इन जगहों पर जाने से पहले आपको बेहद हिम्मत जुटानी होगी।

Authored by: प्रभात शर्माUpdated Nov 28 2024, 10:41 IST
इगोरचेम बांधImage Credit : Istock01 / 06

इगोरचेम बांध

राचोल के निकट राया गांव में स्थित इस सड़क पर जाने के ख्याल से ही लोगों के पसीने छूट जाते हैं। इसे बेहद डरावी जगह माना जाता है जहां भूत-प्रेतों से जुड़ी मौजूदगी महसूस की जा सकती है।

डर का सांयाImage Credit : Istock02 / 06

डर का सांया

यूं तो आपने रात में डरावनी जगह के कहर के बारे में सुना होगा लेकिन, इगोरचेम बांध में दोपहर के समय भी डर का माहौल बना रहता है। दोपहर 2 से 3 बजे के बीच डर के मारे इस सड़क पर सन्नाटा पसर जाता है।

डी मेलो हाउसImage Credit : Istock03 / 06

डी मेलो हाउस

भूतहा घर डी मेलो हाउस साउथ गोवा के सैंटिमल में स्थित है। माना जाता है कि आज भी यहां पर डी मेलो भाईयों की आत्मा भटकती है। राहगीरों ने इस हाउस के पास से अजीब और चीखनें की आवाजें सुनी हैं।

लोगों में डरImage Credit : Istock04 / 06

लोगों में डर

डी मेलो हाउस को लेकर लोगों में इस हद तक डर बसा हुआ है कि लोग इस आलीशान घर को खरीदने से डरते हैं। मान्यता है कि ये घर शापित हो चुका है जिसके चलते लोग इसके पास से भी नहीं गुजरते।

सालिगाओImage Credit : Istock05 / 06

सालिगाओ

कलंगुट-पणजी रोड पर स्थित छोटा से गांव सालिगाओ से जुड़ी कई डरावनी कहानी हैं। मान्यता है कि आज भी इस गांव में क्रिस्टालिना नाम की एक महिला की आत्मा भटक रही है।

दिलचस्प है कहानीImage Credit : Istock06 / 06

दिलचस्प है कहानी

क्रिस्टालिना की कहानी 50 साल से ज्यादा पुरानी हो चुकी है लेकिन उसका डर आज भी गांव में बना हुआ है। लोग इस गांव के आसपास भटकने से भी डरने लगे हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!