महाकुंभ जाने वालों के लिए 5 सस्ती धर्मशालाएं, सिर्फ 300 रुपए से शुरुआत

Dharamshala in Prayagraj: अगर आप महाकुंभ में शामिल होने के लिए प्रयागराज जा रहे हैं लेकिन, रहने की व्यवस्था को लेकर आपके मन में सवाल है तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। हम आपको बताएंगे उन 5 धर्मशालाओं के बारे में जहां आपको सस्ते में कमरा मिल जाएगा।

Authored by: प्रभात शर्माUpdated Jan 25 2025, 13:08 IST
महाकुंभImage Credit : Istock01 / 06

महाकुंभ

प्रयागराज में इस बार महाकुंभ का आयोजन किया गया है। 45 दिन तक चलने वाले इस धार्मिक पर्व का हिस्सा बनने के लिए अगर आप प्रयागराज जा रहे हैं तो इन 5 धर्मशालाओं में ठहरने के बारे में विचार कर सकते हैं। ये धर्मशाला आपके बजट में होंगी।

जैन मंदिर धर्मशालाImage Credit : Istock02 / 06

जैन मंदिर धर्मशाला

इस धर्मशाला में आपको एसी और नॉन-एसी कमरे आसानी से मिल जाएंगे। सीसीटीवी कैमरे से लेकर खाने तक की सुविधा आपको यहां मिल जाएगी। यहां आपको 300 रुपए में कमरा मिल जाएगा। इसकी लोकेशन- जैन मंदिर, 56/62, चांद जीरो रोड, अजंता सिनेमा के पास, प्रयागराज।

मारवाड़ी अग्रवाल धर्मशालाImage Credit : Istock03 / 06

मारवाड़ी अग्रवाल धर्मशाला

मारवाड़ी अग्रवाल धर्मशाला सुबह 6 बजे से रात के 10 बजे तक ओपन रहती है। यहां प्रति बिस्तर का शुल्क सिर्फ 50 रुपए है। इसकी लोकेशन- 30, सम्मेलन मार्ग, प्रयागराज, चंद्रलोक टॉकीज़ के पास है।

भारत सेवाश्रम संघImage Credit : Istock04 / 06

भारत सेवाश्रम संघ

त्रिवेणी से तकरीबन 4.5 किमी की दूरी पर भारत सेवाश्रम संघ स्थित है। यहां अच्छे कमरे की शुरुआत 450 रुपए से शुरू होती है। इसकी लोकेशन- 93, महात्मा गांधी मार्ग, पेट्रोल पंप के पास, तुलाराम बाग, मधवापुर है।

अतिथि गृह श्री गुजराती समाजImage Credit : Istock05 / 06

अतिथि गृह श्री गुजराती समाज

अतिथि गृह श्री गुजराती समाज में आपको 500 रुपए में आसानी से मिल जाएंगे। इसकी लोकेशन: 356, मुट्ठीगंज, कटघर रोड प्रयागराज है। इस धर्मशाला में बच्चे के लिए भी बेड आपको मिल जाएगा।

श्रीमती चमेली देवी धर्मशालाImage Credit : Istock06 / 06

श्रीमती चमेली देवी धर्मशाला

श्रीमती चमेली देवी धर्मशाला में रूम की कीमत 500 से 600 रुपए से शुरू होती है। यहां रूम्स के साथ ही खाने की भी सुविधा है। इसकी लोकेशन- श्री मति चमेली देवी धर्मशाला, जॉन्शानगंज 54, 48, हेवेट रोड, मोहतसिम गंज, प्रयागराज है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!