कुछ ही दिनों में मां-बाप बनने वाले दीपिका और रणवीर सिंह हेल्दी बेबी के लिए सिद्धिविनायक मंदिर में माथा टेकने पहुंचे। बेहद ही खूबसूरत लुक वाली साड़ी में दीपिका और उनका बेबी बंप बहुत ही ज्यादा प्यारे लग रहे हैं।
भरी प्रेगनेंसी में दीपिका ने खास गहरे रंग की बनारसी सिल्क रॉयल लुक की साड़ी पहनी थी। ओपन पल्ला साड़ी में दीपिका काफी खूबसूरत और परफेक्ट मम्मी लग रही हैं।
साड़ी पहन दीपिका बहुत ही एलिगेंट अंदाज में पति का हाथ थामे पल्लू तो कोख में पल रहा बच्चा संभालती नज़र आईं। दीपिका के प्रेगनेंसी ग्लो के साथ उनकी साड़ी खूब जमा ठमा लुक दे रही है।
दीपिका की सिल्क की ये साड़ी और उसका गोल्डन ज़री मांडला छापा वर्क बहुत ही क्लासी रॉयल लग रहा है। साड़ी को दीपिका ने सिंपल राउंड नेक के ब्लाउज संग पहनी थी।
लंबी जरी बॉर्डर वाली स्लीव्स के ब्लाउज का लुक काफी सिंपल मगर सुंदर था, दीपिका के ब्लाउज का बैक भी बहुत डीप शेप का था। लहराते पल्लू के साथ दीपिका का स्लीक बन और एमरल्ड ईयररिंग्स का लुक और कमाल लग रहा है।