यूरोप का यह देश अपने लुभावने प्राकृतिक नजारों की वजह से सुंदर माना जाता है। जिसमें स्विस आल्प्स जैसे ऊंचे पहाड़, लेक जिनेवा जैसी साफ झीलें, घाटियों में बसे छोटे गांव और खूबसूरत पहाड़ियां शामिल हैं, जो मिलकर एक लुभावना दृश्य बनाती हैं। हमारे देश में भी कुछ हिल स्टेशन हैं जो स्विट्जरलैंड से कम नहीं हैं।
औली हिल स्टेशन अपनी बर्फीली ढलानों और देवदार के जंगलों के लिए मशहूर है। सर्दियों में यह जगह स्कीइंग के शौकीनों के लिए स्वर्ग बन जाती है। गर्मियों में यहां की हरियाली और बर्फ से ढके पहाड़ किसी फिल्मी दृश्य से कम नहीं लगते।
मुंबई से सिर्फ 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है महाराष्ट्र का प्रसिद्ध माथेरन हिल स्टेशन। महाराष्ट्र के पश्चिमी घाट और सह्याद्रि रेंज के बीच स्थित माथेरान हिल स्टेशन की सुंदरता यूरोप के किसी भी पहाड़ी जगह को चुनौती दे सकती है।
इस हिल स्टेशन को तो भारत का स्विट्जरलैंड कहा जाता है। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में स्थित यह छोटा सा हिल स्टेशन अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां की हरी-भरी पहाड़ियां, लहराते हरे घास के मैदान, घने जंगल और बर्फ से ढकी चोटियां इसे स्विट्जरलैंड जैसा बनाती हैं।
मुनस्यारी को भी छोटा स्विट्जरलैंड कहा जा सकता है। यह जगह ट्रेकिंग और एडवेंचर के शौकीनों के लिए स्वर्ग है। पंचाचूली पर्वत श्रृंखला के शानदार नजारे, गहरी घाटियां और ग्लेशियर इसे बेहद खास बनाते हैं।
वेस्टर्न घाट का यह फेमस हिल स्टेशन अपने चाय और कॉफी के बागानों के लिए जाना जाता है। अपनी सुंदर घाटियों और घने जंगलों की वजह से प्रकृति प्रेमियों को ये काफी पसंद आता है। इसकी खूबसूरती भी यूरोप के हिल स्टेशनों जैसी है।