सहारनपुर जिले के 5 प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जो UP में है फेमस, सुंदरता ऐसी कि गदगद हो जाए मन

उत्तर प्रदेश का जिला सहारनपुर अपने प्रमुख पर्यटक स्थल के लिए दूर-दराज तक फेमस है. यहां ऐसे कई सुंदर पर्यटन स्थल हैं, जिसे देखने के बाद जाने का मन ही नहीं करता है. ऐसे ही कुछ पर्यटन स्थल के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप सुंदर नजारों का आनंद ले सकते हैं.

Authored by: प्रभात शर्माUpdated Sep 11 2024, 10:53 IST
कंपनी गार्डनImage Credit : Instagram01 / 05

कंपनी गार्डन

परिवार के साथ पिकनिक मनाने का प्लान कर रहे हैं तो फिर कंपनी गार्डन आपके लिए बेस्ट जगह होगी। पेड़-पौधों और भिन्न-भिन्न प्रकार के फूलों से सजे इस गार्डन में आप घूमना बेहद एन्जॉय कर सकते हैं। हालांकि, शांति के कुछ पल पाने के लिए आपको एंट्री चार्ज देना होगा।

गंगा-यमुना का संगमImage Credit : Instagram02 / 05

गंगा-यमुना का संगम

गंगा-यमुना का संगम देखने के लिए पर्यटक प्रयागराज जाते हैं। इस बात को बेहद कम लोग जानते हैं कि सहारनपुर में भी गंगा-यमुना का संगम है। सहारनपुर के गांव कुआंखेड़ा में ये अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। सहारनपुर से लगभग 55 किलोमीटर दूर स्थित इस गांव को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है।

माता शाकंभरी देवी मंदिरImage Credit : Instagram03 / 05

माता शाकंभरी देवी मंदिर

माता शाकंभरी देवी का ये मंदिर सहारनपुर मुख्यालय से 38 किलोमीटर दूर शिवालिक पहाड़ियों में स्थित है। इस मंदिर से श्रद्धालुओं की गहरी आस्था जुड़ी है और मान्यता है कि मां शाकंभरी देवी सच्चे मन से प्रार्थना करने पर अपने श्रद्धालु की प्रार्थना को कबूल करती है।

फुलवारी आश्रम Image Credit : Instagram04 / 05

फुलवारी आश्रम

बाबा लाल दास रोड पर स्थित फुलवारी आश्रम अब पर्यटकों की पहली पसंद बन गया है। पर्यटन विभाग इस आश्रम को विकसित करने के लिए भरसक प्रयास में जुटा हुआ है। देश की आजादी की लड़ाई के दौरान के कई राज इस मंदिर की गुम्मद में छिपे हैं।

मां बाला सुंदरी देवी मंदिरImage Credit : Instagram05 / 05

मां बाला सुंदरी देवी मंदिर

ये मंदिर आपको देवबंद स्थित मुजफ्फरनगर रोड पर मिलेगा। मां त्रिपुर बाला सुंदरी का आशीर्वाद लेने के लिए इस मंदिर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रहती है। धार्मिक उत्सवों पर इस मंदिर में भव्य मेले को भी आयोजित किया जाता रहा है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!