थाईलैंड भारतीय पर्यटकों की फेवरेट ट्रैवल डेस्टिनेशन है यही वजह है कि हर साल लाखों की संख्या में भारतीय टूरिस्ट थाईलैंड घूमने जाते हैं। अगर आप मई के महीने में थाईलैंड घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके बेहद काम आएगा।
अगर आप कम बजट में शांत ट्रिप चाहते हैं तो मई के महीने में थाईलैंड घूमना बेस्ट है। मई के महीने में यहां भीड़ कम होती है और होटल व फ्लाइट भी सस्ते मिल जाते हैं। हालांकि, मई में थाईलैंड में गर्मी ज्यादा रहती है और कई जगहों पर हल्की बारिश भी शुरू हो जाती है।
भारत के प्रमुख शहरों जैसे- दिल्ली, मुंबई, कोलकाता से बैंकॉक और फुकेट की राउंड ट्रिप फ्लाइट आमतौर पर 18,000 से 35,000 रुपये के बीच मिल जाती है। अगर आप वीकडेज और थोड़ा पहले टिकट बुक करते हैं तो कीमत और भी सस्ती मिल सकती है।
अगर आप बजट में 5 दिन की थाईलैंड ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो यहां होटल में रहने का खर्च लगभग 1,500 से 3,500 रुपये प्रति रात आता है। 5 दिन का खर्च लगभग 7,500 रुपए तक जा सकता है।
थाईलैंड का स्ट्रीट फूड बहुत टेस्टी और स्वादिष्ट होता है। रोज का खाने का खर्च लगभग 500 से 1,500 रुपये के बीच आराम से हो जाता है। यानी 5 दिन में करीब 3,000 से 7,000 रुपये।
यहां आइलैंड में घूमना थोड़ा महंगा पड़ सकता है। इसके अलावा अन्य जगहों जैसे- ग्रैंड पैलेस, बीचेज और आइलैंड टूर की फीस कुल मिलाकर लगभग 3,000 से 8,000 रुपये तक के बीच हो सकती है।
अगर आप मिड बजट ट्रिप प्लान करते हैं तो फ्लाइट से लेकर होटल और खाने का खर्चा मिला दें तो तकरीबन 5 दिन की ट्रिप आपको लगभग 35,000 से 70,000 रुपये प्रति व्यक्ति तक पड़ सकती है।
आइलैंड ट्रिप पहले से बुक कर लें। दिन में ज्यादा गर्मी हो सकती है इसलिए पानी ज्यादा पिएं और हाइड्रेटेड रहें। सनस्क्रीन जरूर साथ रखें।