विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में शादी रचाई थी। शादी के बाद दोनों ने हनीमून के लिए दुनिया के सबसे खुशहाल देश फिनलैंड को पसंद किया। जी हां, संयुक्त राष्ट्र संघ की 2021 की वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट के मुताबिक फिनलैंड दुनिया का सबसे खुशहाल देश है। ये जगह काफी ज्यादा रोमांटिक और हनीमून के लिए बेस्ट है। यह देश काफी ठंडा है, इसलिए गर्मियों में घूमने के लिए ये जगह सबसे बेस्ट मानी जाती है। बता दें कि विराट-अनुष्का के बाद कई सारे कपल्स यहां हनीमून मनाने आने लगे हैं। यहां से आप फिनलैंड की कुछ खास जगहों के बारे में जान सकते हैं।
अगर आप फिनलैंड हनीमून मनाने के लिए जा रहे हैं, तो आपको किट्टिला शहर को भी देखने जरूर जाना चाहिए। आर्कटिक सर्कल के उत्तर में कुछ हिस्सा स्थित होने की वजह से किट्टिलासबसे ठंडा शहर माना जाता है। ये जगह दुनिया भर के यात्रियों को अपनी स्नोशूइंग और स्कीइंग एक्टिविटीज की वजह से अपनी ओर आकर्षित करती है।
जो कपल्स सिर्फ नॉर्दर्न लाइट्स देखने के लिए फिनलैंड में हनीमून बनाने का प्लान बना रहे हैं, तो आप एक अच्छे अनुभव के लिए सारीसेल्का जा सकते हैं। बर्फ से ढकी जगह, जहां कई हाईकिंग ट्रेल्स और स्की रिजॉर्ट मौजूद हैं।
हेलसिंकी फिनलैंड की राजधानी है, जो अपने शानदार तटों और खाड़ी के लिए मशहूर है। आप इस शहर में कई दर्शनीय स्थल, द्वीपों, संगीत, कला, स्ट्रीट फूड, पब, अंगूर के बाग, संस्कृति आदि का मेलजोल देख सकते हैं। इस शहर को बाल्टिक की बेटी के रूप में भी जाना जाता है और इसकी स्थापना 15वीं शताब्दी में हुई थी।
रोवानीमी उत्तरी फिनलैंड में लैपलैंड की राजधानी है। यहाँ आप मछली पकड़ने, हाईकिंग करने आदि एक्टिविटीज कर सकते हैं। आर्कटिकम साइंस म्यूज़ियम, रानुआ वाइल्डलाइफ पार्क, सांता पार्क, उरहो केककोनेन नेशनल पार्क, पिल्के हाउस, आदि यहां के प्रमुख आकर्षण हैं।
एक छोटा सा शहर है, जहां हनीमून कपल्स के देखने के लिए यहां बहुत कुछ है। सैवोन्लिना साइमा के प्रसिद्ध झील क्षेत्र के मूल में स्थित है। यहां की मशहूर साइमा सील्स को तो देखना ही चाहिए।
हमीनलिन्ना एक नगर पालिका है जिसमें लगभग 68000 निवासी तवास्तिया के केंद्र में स्थित हैं जो एक ऐतिहासिक प्रांत है। हमीनलिन्ना सबसे पुराने अंतर्देशीय शहरों में से एक है जिसका काफी ऐतिहासिक महत्व रहा है। हैम कैसल, फिनलैंड का आर्टिलरी म्यूजियम, स्कोगस्टर म्यूजियम, आदि यहां के प्रमुख आकर्षण हैं।