असम में स्थित फेमस नेशनल पार्क काजीरंगा नेशनल पार्क अद्वितीय वन्यजीव विविधता के लिए टूरिस्ट का ध्यान खींचता है। आज हम आपको बताएंगे 5 प्रमुख कारण जिसको जानने के बाद आप भी यहां जाने का प्लान कर सकते हैं।
यूनेस्को द्वारा 1985 में काजीरंगा नेशनल पार्क को विश्व धरोहर स्थल के रूप में घोषित किया गया था। विश्व धरोहर स्थल के दीदार के लिए आप यहां आने का प्लान कर सकते हैं।
काजीरंगा नेशनल पार्क को गैंडे का घर भी कहते हैं। एक सींग वाले गैंडे दुनिया में सबसे ज्यादा यहीं पाए जाते हैं। दुनिया की कुल संख्या का लगभग 70% जिसमें 2,400 गैंडे शामिल हैं यही निवास करते हैं।
प्राकृतिक विविधता का अनूठा मेल आपको यहां देखने को मिल जाएगा। 500 से अधिक पक्षी प्रजातियां, 35 से अधिक स्तनधारी प्रजातियां और विभिन्न किस्म के सरीसृप आपको यहां देखने को मिल जाएंगे।
असम के लोक जीवन और संस्कृति को यहां के आदिवासी लोग बचाए हुए हैं। ऐसे में असम की स्थानीय संस्कृति को करीब से महसूस करने के लिए भी आप काजीरंगा नेशनल पार्क की यात्रा कर सकते हैं।
पक्षियों से अगर आप प्रेम करते हैं तो यहां पर आपको 500 से अधिक पक्षी प्रजातियों के दीदार हो जाएंगे। फोटोग्राफी के लिए ये स्थान किसी स्वर्ग से कम नहीं है।