YouTube चैनल बनाया, एक वीडियो डाला और 10 करोड़ कमा लिए, इस बंदे ने मिस्टर बीस्ट को भी हैरान कर दिया

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स, खासकर YouTube, आज क्रिएटर्स के लिए कमाई का बड़ा जरिया बन चुके हैं। जहां पहले लंबे वीडियो ही कमाई का मुख्य माध्यम थे, वहीं अब शॉर्ट्स और AI कंटेंट ने नए रिकॉर्ड बना दिए हैं। हर कोई आज कंटेंट क्रिएटर्स बनना चाह रहा है लेकिन उन्हें मोटिवेशन नहीं मिल रहा है। कई लोग ऐसे भी हैं जो यह सोचकर परेशान हैं कि YouTube पर चैनल तो बना लूंगा, लेकिन क्या कमाई होगी, लेकिन इसी बीच एक ऐसा अनोखा मामला सामने आया है, जहां सिर्फ एक ही वीडियो से एक शख्स ने करीब 10 करोड़ रुपये कमाए हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि इस शख्स ने वीडियो में ना चेहरा दिखाया और ना ही कोई आवाज है...

Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated Jan 10 2026, 09:23 IST
हैरान करने वाली बात01 / 07

हैरान करने वाली बात

यह बात पढ़ने में यकीन करने लायक तो नहीं है लेकिन हकीकत यही है कि सिर्फ एक वीडियो से 10 करोड़ की कमाई हुई है और हैरान करने वाली बात यह है कि इस चैनल पर अभी भी एक ही वीडियो है।

10 घंटे जलती आग का वीडियो बना करोड़ों की कमाई का जरियाImage Credit : Timesnowhindi02 / 07

10 घंटे जलती आग का वीडियो बना करोड़ों की कमाई का जरिया

करीब नौ साल पहले Fireplace 10 hours नाम के एक YouTube चैनल ने सिर्फ एक वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो में 10 घंटे तक जलती लकड़ियों और चटकती आग की आवाज का लूप दिखाया गया है। हैरानी की बात यह है कि चैनल ने इसके बाद कोई दूसरा वीडियो अपलोड नहीं किया, फिर भी आज इसके 1.11 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स और 15 करोड़ से अधिक व्यूज हैं।

सर्दियों और क्रिसमस में बना लोगों की पहली पसंदImage Credit : Timesnowhindi03 / 07

सर्दियों और क्रिसमस में बना लोगों की पहली पसंद

यह वीडियो खासतौर पर सर्दियों और क्रिसमस के समय जबरदस्त लोकप्रिय हुआ। टैटू पार्लर, स्टूडियो, कैफे और रेस्टोरेंट्स में इसे माहौल को आरामदायक और गर्मजोशी भरा बनाने के लिए बार-बार चलाया गया। शांत विजुअल्स, आग की आवाज और लंबा ड्यूरेशन इसे बैकग्राउंड में चलाने के लिए परफेक्ट बनाता है।

9 साल में करीब 12 लाख डॉलर की एड कमाईImage Credit : Timesnowhindi04 / 07

9 साल में करीब 12 लाख डॉलर की एड कमाई

SocialBlade के अनुमान के मुताबिक, इस एक वीडियो से चैनल ने करीब 1.2 मिलियन डॉलर यानी लगभग 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की एड रेवेन्यू कमाई है। औसतन यह कमाई सालाना करीब 1.4 लाख डॉलर रही। अपने पीक समय में यह वीडियो रोजाना सैकड़ों डॉलर की कमाई करता था और आज भी हर सर्दी में दोबारा ट्रेंड करने लगता है।

एम्बिएंट वीडियो ट्रेंड की शुरुआत यहीं सेImage Credit : Timesnowhindi05 / 07

एम्बिएंट वीडियो ट्रेंड की शुरुआत यहीं से

इस फायरप्लेस वीडियो की सफलता ने YouTube पर एम्बिएंट कंटेंट का ट्रेंड शुरू किया। इसके बाद बारिश, समुद्र की लहरें और म्यूजिक-बेस्ड एम्बिएंट स्ट्रीम्स जैसे Lofi Girl बेहद लोकप्रिय हुए, जिन्हें लोग पढ़ाई, काम और रिलैक्सेशन के दौरान बैकग्राउंड में चलाते हैं।

भारत में AI कंटेंट की जबरदस्त बढ़तImage Credit : Timesnowhindi06 / 07

भारत में AI कंटेंट की जबरदस्त बढ़त

इसी बीच भारत में AI से बना कंटेंट यानी AI स्लॉप भी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। Bandar Apna Dost नाम के एक YouTube चैनल ने सिर्फ एक साल में 4.25 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई की है। इस चैनल के 28 लाख सब्सक्राइबर्स हैं, 618 वीडियो अपलोड किए जा चुके हैं और कुल व्यूज 2 अरब के पार पहुंच चुके हैं।

YouTube पर सादगी भी बना सकती है करोड़पतिImage Credit : Timesnowhindi07 / 07

YouTube पर सादगी भी बना सकती है करोड़पति

यह पूरा मामला साबित करता है कि YouTube पर सिर्फ हाई-टेक या भारी-भरकम प्रोडक्शन ही नहीं, बल्कि सादगी और सही आइडिया भी करोड़ों की कमाई करा सकता है। एक साधारण-सा फायरप्लेस वीडियो आज डिजिटल दुनिया की सबसे बड़ी सफलता की मिसाल बन चुका है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!