वोडोफोन आइडिया देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी जिसके पास देशभर में करीब 20 करोड़ ग्राहक मौजूद है। अपने करोड़ों यूजर्स के लिए कंपनी कई तरह के शानदार रिचार्ज प्लान्स ऑफर करती है।
अब कंपनी ने जियो और एयरटेल को कड़ी टक्कर देने और अपनी तरह ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए एक नया धमाकेदार रिचार्ज प्लान पेश कर दिया है।
Vodafone Idea ने अपने पोर्टफोलियो में नया Hybrid Pack जोड़ा है। अगर आप बार-बार रिचार्ज प्लान नहीं खरीदना चाहते हैं तो आप तो वीआई का यह प्लान आपको जमकर पसंद आने वाला है। अगर आपके पास वीआई का सिम कार्ड है तो आपको इस प्लान के बारे में जरूर जानना चाहिए।
वोडाफोन आइडिया के इस हाइब्रिड पैक की कीमत 4,997 रुपये है। हमने आपको पहले ही बताया कि इसमें आपको लंबी वैलिडिटी ऑफर की जाती है। इसमें आपको 365 दिनों की वैधता दी जाती है।
वीआई के इस हाइब्रिड पैक की सबसे बड़ी खास बात यह है कि आप इसे भारत के साथ-साथ विदेशों में भी एक्सेस कर सकते हैं। मतलब आपको इस इस प्लान में इंटरनेशनल बेनिफिट्स भी मिलने वाले हैं।
वोडाफोन आइडिया के इस हाइब्रिड प्लान में मिलने वाले लोकल बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें यूजर्स को हर दिन 1.5GB तक डेटा ऑफर किया जाता है। इसके अलावा प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंगी की सुविधा भी मिलती है। इसमें आपको हर दिन 100 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं।
अगर इस प्लान में मिलने वाले इंटरनेशनल बेनिफिट्स की बात करें तो आपको इसमें 100 मिनट्स आटोगिइंग कॉल्स की सुविधा मिलती है। ऐसे ही आपको आउटगोइंग कॉल्स के लिए भी 100 मिनट्स मिलते हैं। यह सेट 1 के बेनेफिट्स है।
हाइब्रिड प्लान के सेट 2 में मिलने वाले फायदे की बात करें तो इसमें आपको 50 आउटगोइंग कॉल्स मिलेंगी। इसमें इनकमिंग कॉल्स भी शामिल हैं। ऑफ के साथ मिलने वाले मिनट्स खत्म होने के बाद यूजर्स को हर एक आउटगोइंग और इनकमिंग कॉल्स के लिए 10 रुपये प्रति मिनट का चार्ज लगेगा।