Starlink Price in India: भारत में एलन मस्क के फैन्स के लिए बड़ी खबर है। एलन मस्क की स्पेसएक्स के स्वामित्व वाली सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink अब भारत में जल्द ही अपनी सेवाएं शुरू करने वाली है। लॉन्च से पहले कंपनी ने अपने मंथली सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमत का खुलासा कर दिया है।
कंपनी दावा करती है कि यह सेवा हर मौसम में काम करेगी और यूजर्स को मिलेगा 99.9% से ज्यादा अपटाइम, यानी इंटरनेट लगभग बिना बाधा के चलेगा।
इंस्टॉलेशन भी बेहद आसान बताया गया है, प्लग इन करें और इंटरनेट चलाएं। फिलहाल कंपनी ने सिर्फ रेजिडेंशियल प्लान की कीमत साझा की है। बिजनेस प्लान की डिटेल्स जल्द जारी होने की उम्मीद है।
लॉन्च से पहले Starlink भारत में अपनी टीम और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत कर रही है। हाल ही में कंपनी ने लिंक्डइन पर चार जॉब ओपनिंग्स पोस्ट की थीं जिनमें Payments Manager, Accounting Manager, Senior Treasury Analyst और Tax Manager शामिल हैं। माना जा रहा है कि कंपनी का उद्देश्य भारत में अपनी ग्लोबल सर्विस एक्सपेंशन स्ट्रैटेजी को आगे बढ़ाना है।
इस साल जुलाई में स्टारलिंक को DoT की ओर से पांच साल का लाइसेंस मिल चुका है, जिसके बाद कंपनी अब भारत में कमर्शियल इंटरनेट सर्विस देने के लिए पूरी तरह तैयार है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक Starlink भारत के कई बड़े शहरों में अपने गेटवे अर्थ स्टेशंस स्थापित करेगी, जिनमें चंडीगढ़, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और नोएडा शामिल हैं। ये स्टेशन अंतरिक्ष में मौजूदा सैटेलाइट्स और जमीन पर मौजूद यूजर टर्मिनल के बीच संचार लिंक तैयार करेंगे।