इस वक्त थॉमसन का यह टीवी फ्लिपकार्ट पर महज 4,999 रुपये में मिल रहा है जो कि किसी बड़े ऑफर से कम नहीं है। इसमें टीवी में 24 इंच का HD डिस्प्ले है। इसके अलावा इसमें 20 वॉट का स्पीकर भी है। इसमें Prime Video और YouTube जैसे ओटीटी ऐप्स प्री-इंस्टॉल मिलते हैं। यदि आप कम कीमत में स्मार्ट टीवी पहली बार खरीदना चाह रहे हैं तो यह आपके लिए परफेक्ट हो सकता है।
अमेजन पर इस टीवी को 3.8 की रेटिंग मिली है और 17 हजार से अधिक लोगों ने रिव्यूज दिए हैं। इसकी कीमत 13,199 रुपये है। यह भी एक Android TV है और इसमें HDR-10 का भी सपोर्ट है। इस टीवी में 24 वॉट का स्पीकर दिया गया है।
41 प्रतिशत की छूट के साथ फिलिप्स का यह स्मार्ट टीवी अमेजन पर 18,999 रुपये में लिस्टेड है। इसमें डुअल बैंड वाई-फाई के साथ Prime Video, Netflix, Zee5, Sony LIV जैसे ऐप्स प्री-इंस्टॉल्ड मिलते हैं। टीवी में 1.5 जीबी रैम के साथ 8 जीबी की स्टोरेज है और 24 वॉट का स्पीकर दिया गया है।
कोडक का यह टीवी आप अमेजन से 13,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके साथ फुल एचडी डिस्प्ले मिलती है जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz है। इसमें 40 वॉट का स्पीकर दिया गया है जो कि आपके घर को थिएटर बना देगा।
फ्लिपकार्ट पर Thomson यह टीवी बेस्ट सेलिंग टीवी की लिस्ट में है। इसे 42 प्रतिशत की छूट के साथ 15,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें 43 इंच की स्क्रीन के साथ Netflix, JioHotstar, Prime Video, YouTube जैसे ऐप्स प्री-इंस्टॉल मिलेंगे। इसमें एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा और 30 वॉट का स्पीकर दिया गया है।
यह टीवी फ्लिपकार्ट का ही है। इसे 71 प्रतिशत की छूट के साथ 12,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसमें फुल एचडी डिस्प्ले है जिसके साथ 60Hz का रिफ्रेश रेट भी है। इसमें 24 वॉट का स्पीकर है और जियो हॉटस्टार, प्राइम वीडियो, सोनी लिव जैसे ऐप्स का भी सपोर्ट है। इसमें Coolita ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है।
इनफिनिक्स का यह 4के टीवी Netflix, JioHotstar, Prime Video, YouTube जैसे ओटीटी ऐप्स के साथ आता है। इसमें 40W का स्पीकर है जो कि सिनेमैटिक साउंड को सपोर्ट करता है। टीवी में 2 जीबी रैम के साथ 16 जीबी की स्टोरेज भी दी गई है। अच्छी बात यह है कि यह एक Google TV है यानी इसमें गूगल टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। इस टीवी को 17,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।