Samsung Galaxy S25 Ultra इस कटौती का सबसे बड़ा आकर्षण बना हुआ है। इसके 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अब घटकर 99,999 रुपये रह गई है, जो पहले 1,29,999 रुपये थी।
Samsung Galaxy S25 की कीमत में भी जबरदस्त कटौती देखने को मिली है। इसका 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट अब 56,999 रुपये में उपलब्ध है, जबकि इसकी लॉन्च कीमत 80,999 रुपये थी। यानी इस फोन पर करीब 24,000 रुपये की सीधी बचत हो रही है, जो इसे एक शानदार डील बनाती है।
Galaxy S25 Ultra में 6.9 इंच का Dynamic LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है। इसमें Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और 200MP का मेन कैमरा शामिल है। इसके अलावा 5,000mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट इसे परफॉर्मेंस और कैमरा दोनों के मामले में मजबूत बनाते हैं।
Samsung Galaxy S25 FE को भी अधिक किफायती बना दिया गया है। इसका 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट अब 44,999 रुपये में मिल रहा है, जो पहले 59,999 रुपये था। 15,000 रुपये की यह कटौती इसे उन यूजर्स के लिए बेहतर विकल्प बनाती है, जो कम कीमत में अच्छे फीचर्स चाहते हैं।
इन ऑफर्स की सबसे खास बात यह है कि इसमें किसी बैंक कार्ड, EMI या एक्सचेंज ऑफर की जरूरत नहीं है। Samsung ने सीधे कीमतों में कटौती की है, यानी जो कीमत दिखाई दे रही है, वही अंतिम कीमत है।