Upcoming Smartphones in March 2025: मार्च में तहलका मचाएंगे ये दमदार 5 स्मार्टफोन, खरीदने से पहले देख लें लिस्ट

Upcoming smartphones in March 2025: फरवरी में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं। इसमें सैमसंग से लेकर आईफोन का सस्ता वैरियंट भी शामिल है।

Authored by: Vishal MathelUpdated Feb 28 2025, 11:20 IST
मार्च में लॉन्च होंगे ये 5 दमदार फोन 01 / 06

मार्च में लॉन्च होंगे ये 5 दमदार फोन

मार्च में भी कई दमदार फोन लॉन्च होने वाले हैं। जिसमें सैमसंग, नथिंग, शाओमी, वीवो और पोको के नए मॉडल शामिल हैं। चलिए देखते हैं मार्च में भारत में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन के बारे में...

Samsung Galaxy A-Series02 / 06

Samsung Galaxy A-Series

सैमसंग गैलेक्सी M16 5G और गैलेक्सी M06 5G के बाद सैमसंग कथित तौर पर मार्च 2025 में तीन नए A-सीरीज स्मार्टफोन- गैलेक्सी A56, A36 और A26 लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, जिसके प्रमोशनल टैगलाइन "लुक्स दैट स्ले" और "मोर ऑसम" आने वाले हैं। गैलेक्सी A56 में एल्युमिनियम फ्रेम और IP67 रेटिंग हो सकती है, और इसमें 12MP फ्रंट शूटर के साथ 50MP प्राइमरी, 12MP अल्ट्रा-वाइड और 5MP मैक्रो कैमरा सेटअप दिए जाने की संभावना है। ये फोन स्लिम डिजाइन और शानदार लुक्स में आएंगे।

Nothing Phone (3a) series03 / 06

Nothing Phone (3a) series

काफी इंतेजार के बाद आखिरकार कार्ल पेई की कंपनी नए नथिंग फोन को भारत में लॉन्च करने वाली है। नथिंग फोन (3a) सीरीज 4 मार्च को लॉन्च होने वाली है, जिसमें संभवतः नथिंग फोन (3a) और फोन (3a) प्रो शामिल होंगे। दोनों मॉडल एक समान डिजाइन में आ सकते हैं। फोन (3a) में ट्रिपल-कैमरा सेटअप और प्रो वेरियंट में पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिलेगा।

Xiaomi 15 Ultra04 / 06

Xiaomi 15 Ultra

घरेलू मार्केट में लॉन्च के बाद अब Xiaomi 15 Ultra को जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट और 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स पीक HDR ब्राइटनेस के साथ 6.73 इंच LTPO डिस्प्ले मिलेगा। फोन में 200MP पेरिस्कोप लेंस और 90W वायर्ड और 80W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। फोन को 2 मार्च को लॉन्च किया जा सकता है।

Poco M7 5G05 / 06

Poco M7 5G

इस फोन को 10 हजार से भी कम कीमत में पेश किया जा सकता है। फोन में स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 चिपसेट, 12 जीबी तक रैम (6 जीबी वर्चुअल+ 6 जीबी फिजिकल रैम) का सपोर्ट मिलेगा।

Vivo T4x06 / 06

Vivo T4x

वीवो अपनी T4 सीरीज का विस्तार करने के लिए तैयार है , जिसके मार्च में लॉन्च होने की उम्मीद है। Vivo T4x में डाइमेंसिटी 7300 चिपसेट, 50MP AI कैमरा और इनोवेटिव AI टूल का सपोर्ट मिल सकता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!