Jio Offer: 28 दिन की वैलिडिटी का टेंशन खत्म, 56 दिन तक चलने वाले प्लान ने करोड़ों यूजर्स की कराई मौज
अगर आप जियो का सिम कार्ड इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। देश की नंबर एक टेलीकॉम कंपनी जियो ने अपने करोड़ों ग्राहकों की बड़ी टेंशन को खत्म कर दिया है। मोबाइल यूजर्स को अब 28 दिन वाले रिचार्ज प्लान के चक्कर में नहीं पड़ना पड़ेगा।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Nov 14 2025, 18:00 IST
Image Credit : Digit01 / 09
टेलीकॉम सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी का नाम लिया जाए तो जियो सबसे ऊपर है। जियो के पास देशभर में सबसे अधिक यूजर्स हैं। पूरे देश में 50 करोड़ लोग जियो की सर्विस का इस्तेमाल करते हैं।
Image Credit : Digit02 / 09
ग्राहकों की सहूलियत के लिए जियो ने अपने पोर्टफोलियो में रिचार्ज प्लान्स की झड़ी लगा दी है। कंपनी के पास सस्ते और महंगे दोनों ही सेगमेंट में एक से बढ़कर एक रिचार्ज प्लान मौजूद हैं।
Image Credit : Digit03 / 09
मोबाइल यूजर्स को रिचार्ज प्लान्स के सेलेक्शन में किसी तरह की समस्या न हो इसके लिए जियो ने पोर्टफोलियो को अलग-अलग कैटेगरी में डिवाइड कर रखा है। कंपनी के पास डेटा और जूरूरत के मुताबिक प्लान्स लिस्टेड हैं।
Image Credit : Digit04 / 09
जब से रिचार्ज प्लान्स महंगे हुए हैं तब से मोबाइल यूजर्स के बीच में लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स की डिमांड काफी तेजी से बढ़ी है। अपने यूजर्स के इस बदलाव को ध्यान में रखते हुए जियो ने भी पोर्टफोलियो को अपग्रेड कर दिया है।
Image Credit : Digit05 / 09
कंपनी की लिस्ट में अब ऐसे रिचार्ज प्लान्स की संख्या अधिक हो गई है जिसमें 28 दिन से अधिक दिनों की वैलिडिटी मिलती है। ग्राहकों के लिए अच्छी बात यह है कि इन लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स में कंपनी भरपूर डेटा भी देती है।
Image Credit : Digit06 / 09
अगर आप 28 दिन तक चलने वाले रिचार्ज प्लान से छुटकारा पाना चाहते हैं तो अब जियो ने इसका सॉल्यूशन भी निकाल लिया है। अब जियो के पास ऐसा प्लान भी है जिसमें ग्राहकों को 56 दिनों की वैलिडिटी मिलती है।
Image Credit : Digit07 / 09
जियो के जिस किफायती रिचार्ज प्लान की हम बात कर रहे हैं उसकी कीमत 579 रुपये है। इस प्लान के साथ ग्राहकों को कंपनी करीब-करीब दो महीने की वैलिडिटी ऑफर करती है। आप इस प्लान को लेकर 56 दिनों के लिए टेंशन फ्री हो सकते हैं।
Image Credit : Digit08 / 09
इस 56 दिन वाले रिचार्ज प्लान में जियो अपने ग्राहकों को सभी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर करता है। इसके साथ ही ग्राहकों को चैटिंग के लिए हर दिन सभी नेटवर्क के लिए 100 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं।
Image Credit : Digit09 / 09
इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में मिलने वाले डेटा बेनिफिट्स की बात करें तो जियो ग्राहकों को इसमें कुल 84GB डेटा ऑफर करता है। मतलब आप हर दिन 1.5GB तक हाई स्पीड डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद यूजर्स को प्लान में 64Kbps की स्पीड मिलेगी।