इसके बाद केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि सरकार टेलीकॉम कंपनियों को 30 दिन वाले प्लान को ज्यादा प्रमोट करने के लिए प्रेरित कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि ऐसे प्लान पहले से मौजूद हैं, लेकिन उनकी जानकारी और प्रचार को बढ़ाने की जरूरत है ताकि उपभोक्ताओं को सही विकल्प मिल सके। अब आज हम आपको जियो और एयरटेल के उन प्री-पेड प्लान के बारे में बताने वाले हैं जो 30 या 31 दिनों की वैधता के साथ आते हैं।
Airtel के पास एक 355 रुपये का प्लान है जिसमें कुल 25 जीबी डाटा मिलता है। इस प्लान की वैधता 30 दिनों की है। एयरटेल के इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा adobe express premium का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
Airtel के पास एक 589 रुपये का भी प्लान है जो कि मंथली प्लान है। इसमें कुल 50GB डाटा मिलता है और साथ में adobe express premium का भी सब्सक्रिप्शन मिलता है। एयरटेल के इस प्लान में भी सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है।
एयरटेल के पास एक डाटा प्लान भी है जो कि 30 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसकी कीमत 161 रुपये है और इसमें कुल 12GB डाटा मिलता है। ध्यान रहे कि यह सिर्फ डाटा प्लान है तो इसमें कॉलिंग नहीं मिलेगी।
एयरटेल की तरह रिलायंस जियो के पास भी 30 दिनों वाले रिचार्ज प्लान पहले से मौजूद हैं। जियो के एक महीने वाले यानी 30 या 31 दिन की वैधता वाले प्लान की कीमत 319 रुपये है। इसमें हर रोज 1.5GB डाटा मिलता है। साथ ही इसमें रोज 100 SMS मिलते हैं और 18 महीने के लिए Google Gemini Pro का सब्सक्रिप्शन मिलता है जिसकी कीमत 3,5100 रुपये है। साथ में 2000GB क्लाउड भी मिलता है।
जियो के पास एक और 30 दिनों वाला प्लान है जिसकी कीमत 365 रुपये है। इसमें कुल 25GB डाटा मिलता है और 30 दिनों की वैधता रहती है। इसमें JioHotstar का तीन महीने के लिए सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। साथ में JioAICloud पर 50GB की फ्री स्टोरेज मिलती है। इसमें 7.47 रुपये का टॉकटाइम भी मिलता है।
यदि आपको मासिक वैधता के साथ कोई डाटा प्लान चाहिए तो जियो के पास एक 219 रुपये का भी प्लान है। जियो के इस प्लान में 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ 30GB डाटा मिलती है लेकिन यह सिर्फ डाटा प्लान है तो आपको इसमें कॉलिंग की सुविधा नहीं मिलेगी।