Jio ने 28 दिन वैलिडिटी का झंझट किया खत्म, 30-31 दिन चलेगा यह रिचार्ज प्लान, कीमत भी है कम
Jio ने अपने करोड़ों यूजर्स की बड़ी टेंशन खत्म कर दी है। जियो की लिस्ट में एक ऐसा रिचार्ज प्लान भी मौजूद है जिसमें आपको 30 या फिर 31 दिन की वैलिडिटी मिलती है। अब आपको कम कीमत में अधिक दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। आइए आपको जियो के इस धमाकेदार रिचार्ज प्लान के बारे में बताते हैं।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Dec 25 2025, 11:36 IST
Image Credit : Digit01 / 09
रिलायंस जियो (Reliance Jio) देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। जियो अपने ग्राहकों को कई तरह के प्लान्स ऑफर करती है। अपने यूजर्स की सहूलियत के लिए कंपनी ने लिस्ट में सस्ते और महंगे दोनों ही तरह के प्लान्स शामिल कर रखें हैं।
Image Credit : Digit02 / 09
अगर आपके पास जियो का सिम है तो आपको हम एक धमाकेदार रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर आप अभी तक 28 दिन वाला रिचार्ज प्लान ले रहे थे तो बता दें कि जियो के पास एक ऐसा प्लान भी है जिसमें आपको 28 दिन की वैलिडिटी से छुटकारा मिलता है।
Image Credit : Digit03 / 09
दरअसल जियो के जिस प्लान के बारे में हम बात कर रहे हैं उसकी वैलिडिटी आपके रिचार्ज प्लान लेने की तारीख पर निर्भर करती है। इस प्लान की सबसे बड़ी खास बात है इसमें मिलने वाली कैलेंडर मंथ वैलिडिटी।
Image Credit : Digit04 / 09
जियो का यह कैलेंडर मंथ वैलिडिटी वाला प्लान एक तय तारीख तक एक्टिव रहता है फिर चाहे उस महीने में 28 दिन हों, 30 दिन हों या फिर 31 दिन ही क्यों न हों। इस प्लान में आपको फिक्स वैलिडिटी ऑफर की जाती है।
Image Credit : Digit05 / 09
Jio की तरफ से आने वाले इस कैलेंडर मंथ वैलिडिटी की कीमत 319 रुपये है। अगर आप कम कीमत में 28 दिन से अधिक दिनों की वैलिडिटी चाहते हैं तो इस प्लान की तरफ जा सकते हैं। इस प्लान में आपको पूरे कैलेंडर मंथ की वैलिडिटी मिलती है।
Image Credit : Digit06 / 09
आसान शब्दों में समझाएं तो अगर आपने 5 मार्च को एक रिचार्ज प्लान लिया है तो आपको अगला रिचार्ज प्लान 5 अप्रैल को लेना पड़ेगा। इसी तरह अगर आपने किसी महीने की 16 तारीख को रिचार्ज प्लान खरीदा है तो अगला रिचार्ज प्लान अगली 16 तारीख को ही लेना पड़ेगा। इसका एक बड़ा फायदा यह है कि आपको रिचार्ज प्लान की अलग-अलग तारीख याद नहीं रखनी पड़ेगी।
Image Credit : Digit07 / 09
Jio के इस कैलेंडर मंथ वैलिडिटी वाले प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। आप बिना किसी टेंशन के दिल खोलकर अपने लोगों के साथ बातचीत कर सकते हैं। इसके साथ ही सभी नेटवर्क के लिए हर दिन 100 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं।
Image Credit : Digit08 / 09
जियो के इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को ढेर सारा हाई स्पीड इंटरनेट डेटा भी मिलता है। यूजर्स इसमें हर दिन 1.5GB तक हाई स्पीड इंटरनेट इस्तेमाल कर सकते हैं। जियो का यह प्लान अनलिमिटेड 5G डेटा को भी सपोर्ट करता है।
Image Credit : Digit09 / 09
जियो अपने ग्राहकों को इस रिचार्ज प्लान में कुछ एडिशनल बेनिफिट्स भी दे रहा है। अगर आप टीवी चैनल्स देखते हैं तो आपको इस प्लान में जियो टीवी का फ्री एक्सेस मिलता है। इसके साथ ही प्लान में 90 दिनों के लिए जियो हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है।