Jio के करोड़ों यूजर्स को बड़ी राहत, 11 महीने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग की टेंशन हुई खत्म
अगर आपके स्मार्टफोन में रिलायंस जियो का सिम कार्ड है तो आपके लिए काम की खबर है। अब आपको हर महीने महंगा रिचार्ज प्लान नहीं लेना पड़ेगा। Jio ने अपने करोड़ों ग्राहकों की बड़ी टेंशन खत्म कर दी है।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Nov 5 2025, 13:42 IST
Image Credit : Digit/Jio01 / 07
रिलायसं जियो देश की नंबर एक टेलीकॉम कंपनी है। देशभर के करोड़ों मोबाइल यूजर्स के लिए Jio सबसे फेवरेट टेलीकॉम कंपनी बन चुकी है। पूरे देश में इस समय 50 करोड़ से ज्यादा लोग जियो की सर्विस को इस्तेमाल कर रहे हैं।
Image Credit : Digit/Jio02 / 07
ग्राहकों की जरूरत और सहूलियत के लिए जियो ने अपने रिचार्ज प्लान्स के पोर्टफोलियो में बड़ा बदलाव किया है। कंपनी ने अब 28 दिन के बजाय लंबी वैलिडटी वाले प्लान्स की संख्या काफी ज्यादा बढ़ा दी है।
Image Credit : Digit/Jio03 / 07
जियो के पोर्टफोलियो में अब आपको 56 दिन, 70 दिन, 72 दिन, 84 दिन, 90 दिन, 98 दिन और 365 दिन तक चलने वाले कई सारे किफायती प्लान्स आपको मिल जाएंगे। आप सिर्फ एक प्लान लेकर कई महीने के लिए रिचार्ज की टेंशन से फ्री हो सकते हैं।
Image Credit : Digit/Jio04 / 07
अगर आपके पास जियो का सिम है तो हम आपको एक ऐसे प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप एक बार में ही 11 महीने के लिए बार-बार रिचार्ज के झंझट से बच सकते हैं। इसके साथ ही सिम डीएक्टिवेशन की टेंशन भी होगी खत्म
Image Credit : Digit/Jio05 / 07
अगर आप जियो के ऐसे यूजर हैं जिन्हें डेटा की कम जरूरत पड़ती है तो कंपनी की लिस्ट में कुछ ऐसे प्लान्स भी हैं जो सिर्फ कॉलिंग स्पेसिफिक हैं। मतलब अब आपको सिर्फ कॉलिंग के लिए पैसे खर्च करने होंगे न कि डेटा के लिए ।
Image Credit : Digit/Jio06 / 07
जियो ने अपने ऐसे ग्राहकों के लिए लिस्ट में 1748 रुपये का एक सस्ता प्लान पेश किया है। इस अफोर्डेबल प्लान में कंपनी करोड़ों ग्राहकों को 336 दिनों की लंबी वैलिडिटी दे रही है। मतलब आप 11 महीने के लिए पूरी तरह से रिचार्ज की टेंशन से फ्री होने वाले हैं।
Image Credit : Digit/Jio07 / 07
Jio 1748 रुपये के प्लान में यूजर्स को सभी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दे रही है। फ्री कॉलिंग के साथ ही प्लान में फ्री एसएमएस की भी सुविधा मिलती है। आप इस रिचार्ज प्लान में 11 महीने में कुल 3600 फ्री एसएमएस इस्तेमाल कर सकते हैं।