बार-बार टूट जाती है स्मार्टफोन की चार्जिंग केबल? इन तरीकों से सालों साल रखें सेफ
How to Protect Charging Cable: स्मार्टफोन चार्जिंग केबल को कितना भी सेफ रखो यह टूट ही जाती है। इसकी वजह से फोन की चार्जिंग में भी दिक्कत आती है। आइए आपको कुछ ऐसे तरीके बताते हैं जिससे आप चार्जिंग केबल की लाइफ को कई गुना बढ़ा सकते हैं।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated May 9 2026, 16:41 IST
01 / 10
बदलते समय के साथ स्मार्टफोन्स काफी ज्यादा एडवांस हो चुके हैं लेकिन चार्गिंग केबल के साथ आज भी एक कॉमन समस्या बनी हुई है। चार्जिंग केबल की क्वालिटी में आज भी ज्यादा बदलाव नहीं आया है।
Image Credit : IStock02 / 10
अक्सर देखा जाता है कि नए स्मार्टफोन के साथ मिलने वाली चार्जिंग केबल भी कुछ समय बाद स्टास्टिंग प्वॉइंट से टूटने लगती है। इसकी वजह से फोन को ठीक से चार्ज करने में भी समस्या होने लगती है। सेफ्टी से रखने के बाद भी यह समस्या आ ही जाती है।
Image Credit : IStock03 / 10
अगर आप भी अपने स्मार्टफोन के चार्जिंग केबल से परेशान है तो यह खबर आपके लिए है। सबसे पहले आपको यह जानना जरूरी है कि आखिर किन वजहों से केबल ब्रेक हो जाती है और इसे सेफ रखने के लिए आप क्या तरीके अपना सकते हैं।
Image Credit : IStock04 / 10
सबसे पहले आपको यह बता दें कि केबल टूटने की बड़ी उसे गलत तरीके से इस्तेमला करना है। केबल को मोड़कर रखना और चार्जिंग के बाद उसे खींच कर निकालना जिसकी वजह से यह काफी जल्दी टूटती है।
Image Credit : IStock05 / 10
आपको बता दें कि नॉर्मल चार्जिंग केबल में बहुत पतले तार होते हैं जो इन्सुलेशन से ठके रहते हैं। एक्सपर्ट की मानें तो जब हम तार को बहुत अधिक मोड़ते हैं तो उसमें मौजूद धातु और बाहरी परत टूटने लगती है। लगातार ऐसा होने पर धातु और केबल की बाहरी परत टूटने लगती है।
Image Credit : IStock06 / 10
अगर आप चाहते हैं को स्मार्टफोन की केबल लंबे दिनों तक चले तो आपप सिंपल केबल की जगह ब्रेडेड केबल का चुनाव कर सकते हैं। ब्रेडेड केबल की लाइफ नॉर्मल केबल की तुलना में कई गुना अधिक होती है और ज्यादा फोल्ड करने पर टूटती नहीं है।
Image Credit : IStock07 / 10
केबल को लंबे सयत तक सेफ रखने के लिए जरूरी है कि आप इसे मोड़कर न रखें, इसके वाला आपको ज्वॉाइंटर के पास से मुड़ने से बचाना चाहिए। चार्जिंग के समय ध्यान रखें कि वायर कहीं से मुड़ा न हो।
Image Credit : IStock08 / 10
अगर आप चाहते हैं कि आपकी चार्जिंग केबल हमेंशा सेफ रहे तो इसके लिए आप केबल में बिजली वाला टेप लगा सकते हैं। इससे आप केबल की लाइप को कई गुना बढ़ा सकते हैं और इससे उसकी मजबूती भी बढ़ जाएगी।
Image Credit : IStock09 / 10
गर्मी चार्जिंग केबल की बड़ी दुश्मन है। आपको कभी भी केबल को धूप या फिर गर्मी वाली जगह पर नहीं रखना चाहिए। जब केबल को इस्तेमाल न करना हो तो उसे प्लग से हटा दें।
Image Credit : IStock10 / 10
आपको बात दें कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म में आपको प्लास्टिक या फिर रबर के केबल सपोर्टर मिल जाएंगे। ये सपोर्टर, केबल के ज्वाइंटर के पास लगाए जाते हैं। आप इनका इस्तेमाल कर सकते हैं।