स्मार्ट टीवी आज के समय में हर एक घर की बेसिक जरूरत बन चुकी है। अब आपको लगभग सभी घरों में बड़े डिस्प्ले वाले एंडवांस स्मार्ट टीवी देखने को मिल जाएंगे।
अगर आप एक नया स्मार्ट टीवी खरीदने जा रहे हैं तो हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जिससे आपको एक बेहतर टीवी खरीदने में मदद मिलेगी और साथ ही आपको वीडियो एक्सपीरियंस भी शानदार मिलेगा।
अक्सर देखा जाता है कि टीवी की खरीदारी के समय ज्यादातर लोगोंग का ध्यान सिर्फ स्क्रीन साइज पर रहता और दूसरे जरूरी फीचर्स को नजरअंदाज कर दिया जाता है। स्क्रीन साइज के साथ-साथ आपको दूसरी कई चीजों पर भी ध्यान देना जरूरी होता है।
अगर आपने बड़े साइज का टीवी खरीद लिया लेकिन उसमें डिस्प्ले पैनल लो क्वालिटी वाला है तो इससे आपका वीडियो एक्सपीरियंस पूरी तरह से खराब हो सकता है। LED Display पैनल सबसे साधारण होते हैं जबकि वहीं OLED पैनल की क्वालिटी और ब्राइटनेस काफी बेहतर होती है। QLED पैनल में आपको शानदार व्यूइंग एंगल मिलता है।
अगर आप टीवी खरीद रहे हैं तो एक उसकी साउंड क्वालिटी पर जरूर नजर डाल लें। कई बड़े साइड के स्मार्ट टीवी में लो साउंड आउटपुट दे दिया जाता है जिससे वीडियो एक्सपीरियंस खराब हो जाता है। स्मार्ट टीवी में कम से कम 30W का साउंड आउटपुट होना जरूरी है। इसमें आपको शानदार ऑडियो क्वालिटी मिलेगी।
बड़े साइज वाले स्मार्ट टीवी को खरीदते समय 99% लोग स्टोरेज को नजरअंदाज कर देते हैं। आपको बता दें कि रैम और स्टोरेज जितनी ज्यादा होगी आप टीवी पर उतने अधिक ऐप्स को इंस्टाल कर पाएंगे। इसलिए आपको अधिक स्टोरेज वाली टीवी खरीदना चाहिए।
Smart TVs की खरीदारी करते समय USB Ports पर भी ध्यान रखना चाहिए। एक अच्छे स्मार्ट टीवी पर कम से कम तीन USB पोर्ट होना जरूरी है। ध्यान रहे कि इनमें से कम से कम एक पोर्ट 3.2 जनरेशन का हो। इसके साथ ही टीवी में HDMI पोर्ट, लैन केबल कनेक्शन जैसे जरूरी पोर्ट भी होना चाहिए।