कॉलेज के छात्रों के लिए गृह मंत्रालय की बड़ी चेतावनी, एक गलती और आप हो सकते हैं स्कैम के शिकार

Fake Internship Scam In India: देश में हर दिन तरह-तरह के स्कैम हो रहे हैं। कभी रिटायर्ड लोगों को शिकार बनाया जा रहा है तो कभी नौकरीपेशा लोगों को। कई बार उनलोगों को भी शिकार बनाया जा रहा है जो कि किसी तरह की चाहत जैसे क्रेडिट कार्ड, फ्री कूपन आदि की तलाश में रहते हैं, लेकिन अब स्कैमर्स ने कॉलेज के छात्रों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। इसे लेकर गृह मंत्रालय ने चेतावनी जारी की है।

साइबर दोस्त ने जारी किया अलर्ट
01 / 07
Image Credit : Canva

साइबर दोस्त ने जारी किया अलर्ट

गृह मंत्रालय के अधीन काम करने वाली साइबर सुरक्षा जागरूकता पहल ‘साइबर दोस्त’ ने छात्रों को इंटर्नशिप के नाम पर हो रहे ऑनलाइन स्कैम को लेकर गंभीर चेतावनी जारी की है। संस्था के अनुसार, कॉलेज का दबाव, सर्टिफिकेट की अनिवार्यता और जल्दी इंटर्नशिप पाने की चाह का फायदा उठाकर फर्जी प्लेटफॉर्म छात्रों को जाल में फंसा रहे हैं।

फर्जी प्लेटफॉर्म कैसे करते हैं छात्रों को टारगेट
02 / 07
Image Credit : Canva

फर्जी प्लेटफॉर्म कैसे करते हैं छात्रों को टारगेट

साइबर दोस्त ने बताया कि स्कैमर्स प्रोफेशनल दिखने वाली वेबसाइट्स, आकर्षक ऑफर्स और “गारंटीड इंटर्नशिप” जैसे दावों के जरिए छात्रों को लुभाते हैं।

टास्क के नाम पर धोखा
03 / 07
Image Credit : Canva

टास्क के नाम पर धोखा

​ये प्लेटफॉर्म अक्सर दावा करते हैं कि बिना किसी खास मेहनत के आसान टास्क पूरे कर पैसे और सर्टिफिकेट मिल जाएंगे, जबकि हकीकत में न तो कोई असली कंपनी होती है और न ही वास्तविक कार्य अनुभव।

न असली काम न इंडस्ट्री वैल्यू
04 / 07
Image Credit : Canva

न असली काम, न इंडस्ट्री वैल्यू

चेतावनी में कहा गया है कि ऐसी तथाकथित इंटर्नशिप्स में न तो वास्तविक प्रोजेक्ट्स होते हैं और न ही इंडस्ट्री एक्सपोजर। छात्रों को केवल “ईज़ी मनी” और सर्टिफिकेट का भ्रम दिखाया जाता है, जिससे उनका समय, पैसा और करियर तीनों जोखिम में पड़ जाते हैं।

असली इंटर्नशिप की पहचान क्या है
05 / 07
Image Credit : Canva

असली इंटर्नशिप की पहचान क्या है

साइबर दोस्त के अनुसार, एक असली इंटर्नशिप की पहचान स्पष्ट रोल्स, अनुभवी मेंटर्स और वास्तविक प्रोजेक्ट्स से होती है। सिर्फ सर्टिफिकेट देना इंटर्नशिप नहीं माना जा सकता। वास्तविक इंटर्नशिप छात्रों को स्किल डेवलपमेंट, सीखने का मौका और भविष्य के लिए मजबूत आधार देती है।

आवेदन से पहले सतर्क रहने की अपील
06 / 07
Image Credit : Canva

आवेदन से पहले सतर्क रहने की अपील

संस्था ने छात्रों से अपील की है कि किसी भी इंटर्नशिप के लिए आवेदन करने से पहले कंपनी और प्लेटफॉर्म की पूरी जांच करें। अगर कोई संदेह हो तो अपने सीनियर्स, प्रोफेसर्स या इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स से सलाह लें।

स्कैम से रहें दूर
07 / 07
Image Credit : Canva

स्कैम से रहें दूर

साइबर दोस्त ने स्पष्ट किया कि शॉर्टकट के चक्कर में अपने भविष्य को खतरे में न डालें और ऑनलाइन स्कैम से सतर्क रहें।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited