देश के सभी स्मार्टफोन यूजर्स के लिए गृह मंत्रालय की बड़ी चेतावनी, तुरंत बदलें फोन की यह सेटिंग

देश में आए दिन किसी-ना-किसी के साथ साइबर फ्रॉड हो रहा है। लोगों के बैंक अकाउंट खाली किए जा रहे हैं। पहले अनपढ़ लोग स्कैम के शिकार थे लेकिन अब सबसे ज्यादा साइबर ठगी के शिकार पढ़े लिखे लोग ही हो रहे हैं। सरकार की ओर से भी समय-समय पर साइबर स्कैम के तरीकों को लेकर चेतावनी जा की जा रही है और लोगों को आगाह किया जा रहा है लेकिन ऑनलाइन ठगी थमने का नाम नहीं ले रही है। अब गृह मंत्रालय केअधीन Indian Cyber Crime Coordination Centre यानी I4C ने देश के सभी स्मार्टफोन यूजर्स के लिए एक बड़ा अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं...

Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated Jan 8 2026, 15:42 IST
नए स्कैम को लेकर चेतावनी जारीImage Credit : Canva01 / 08

नए स्कैम को लेकर चेतावनी जारी

देशभर में एक नया और खतरनाक साइबर फ्रॉड सामने आया है, जिसमें साइबर अपराधी खुद को डिलीवरी या कूरियर सर्विस का एजेंट बताकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। ठग लोगों को कॉल कर पार्सल कन्फर्म या डिलीवरी रीशेड्यूल करने के बहाने जाल में फंसाते हैं, जिसके बाद एक छोटी सी गलती भारी नुकसान का कारण बन सकती है।

कैसे काम करता है यह नया साइबर स्कैमImage Credit : Canva02 / 08

कैसे काम करता है यह नया साइबर स्कैम

इस फ्रॉड में ठग पीड़ित को एक SMS भेजते हैं और उसे *21* से शुरू होने वाला एक USSD कोड डायल करने के लिए कहते हैं। यह कोड किसी धोखेबाज के मोबाइल नंबर से जुड़ा होता है। जैसे ही पीड़ित यह कोड डायल करता है, उसके फोन में कॉल फॉरवर्डिंग अपने आप एक्टिव हो जाती है।

OTP और बैंक कॉल सीधे ठगों तक पहुंचते हैंImage Credit : Canva03 / 08

OTP और बैंक कॉल सीधे ठगों तक पहुंचते हैं

कॉल फॉरवर्डिंग एक्टिव होने के बाद बैंक से आने वाली कॉल्स, पेमेंट OTP, और WhatsApp या Telegram जैसे ऐप्स के वेरिफिकेशन कॉल सीधे साइबर अपराधियों के नंबर पर फॉरवर्ड हो जाते हैं। इसका नतीजा यह होता है कि पीड़ित के बैंक अकाउंट से अनधिकृत लेनदेन हो सकता है और सोशल मीडिया अकाउंट भी हैक हो सकता है।

इन USSD कोड्स से रहें दूरImage Credit : Canva04 / 08

इन USSD कोड्स से रहें दूर

साइबर सुरक्षा एजेंसियों ने साफ चेतावनी दी है कि किसी भी अनजान कॉलर द्वारा भेजे गए *21*, *61*, *67* या ऐसे ही अन्य कोड कभी भी डायल न करें। ये कोड आपके फोन की सेटिंग्स बदलकर आपको ठगी का शिकार बना सकते हैं।

कॉल फॉरवर्डिंग कैसे तुरंत बंद करेंImage Credit : Canva05 / 08

कॉल फॉरवर्डिंग कैसे तुरंत बंद करें

अगर गलती से आपके फोन में कॉल फॉरवर्डिंग चालू हो गई है, तो तुरंत ##002# डायल करें। यह कोड सभी तरह की कॉल फॉरवर्डिंग (फोन बिजी, फोन बंद या कॉल न उठने की स्थिति में) को तुरंत बंद कर देता है।

संदिग्ध लिंक और मैसेज से बचेंImage Credit : Canva06 / 08

संदिग्ध लिंक और मैसेज से बचें

किसी भी अनजान नंबर से आए कूरियर या डिलीवरी से जुड़े लिंक पर क्लिक न करें, चाहे वह SMS, WhatsApp या ईमेल के जरिए ही क्यों न आया हो। अक्सर ऐसे लिंक फर्जी होते हैं और आपके फोन या बैंक डिटेल्स तक पहुंच बनाने के लिए भेजे जाते हैं।

डिलीवरी की जानकारी ऐसे करें कन्फर्मImage Credit : Canva07 / 08

डिलीवरी की जानकारी ऐसे करें कन्फर्म

अगर किसी पार्सल को लेकर संदेह हो, तो सीधे संबंधित कूरियर कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या कस्टमर केयर हेल्पलाइन से ही जानकारी कन्फर्म करें। अनजान कॉल या मैसेज पर भरोसा करना भारी पड़ सकता है।

ठगी होने पर तुरंत कहां करें शिकायतImage Credit : Canva08 / 08

ठगी होने पर तुरंत कहां करें शिकायत

अगर आप इस तरह के किसी साइबर फ्रॉड का शिकार हो जाते हैं, तो तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। समय पर की गई शिकायत से नुकसान को रोका जा सकता है।

End of Photo Gallery