सरकार की बड़ी चेतावनी, ये फर्जी ऐप्स लोगों को बना रहे हैं फ्रॉड का शिकार, तुंरत करें डिलीट

Government warns to smartphone users: सरकार की तरफ से मोबाइल यूजर्स को बड़ी चेतावनी दी गई है। सरकार ने मोबाइल यूजर्स को लोन ऐप्स को लेकर वार्निंग दी है। सरकार ने कुछ ऐसे ऐप्स की पहचान की है जो लोगों को ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार बना रहे हैं। ऐसे ऐप्स को आपको तुरंत स्मार्टफोन से डिलीट कर देना चाहिए।

Authored by: गौरव तिवारीUpdated Feb 18 2026, 15:28 IST
स्मार्टफोन और इंटरनेट ने हमारी जिंदगी को बहुत ही अधिक आसान बना दिया है। हालांकि जब से इन दोनों ही चीजों की पहुंच बढ़ी है। तब से ऑनलाइन स्कैम और फ्रॉड के मामलों में भी तेजी से बढ़ोतरी हुई है। Image Credit : IStock01 / 09

स्मार्टफोन और इंटरनेट ने हमारी जिंदगी को बहुत ही अधिक आसान बना दिया है। हालांकि जब से इन दोनों ही चीजों की पहुंच बढ़ी है। तब से ऑनलाइन स्कैम और फ्रॉड के मामलों में भी तेजी से बढ़ोतरी हुई है।

साइबर क्रिमिनल्स मोबाइल यूजर्स को ठगी का शिकार बनाने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। ऐसे में बेहद सावधान रहने की जरूरत है। अब सरकार की तरफ से करोड़ों मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी चेतावनी जारी की गई है।Image Credit : IStock02 / 09

साइबर क्रिमिनल्स मोबाइल यूजर्स को ठगी का शिकार बनाने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। ऐसे में बेहद सावधान रहने की जरूरत है। अब सरकार की तरफ से करोड़ों मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी चेतावनी जारी की गई है।

सरकार ने 120 करोड़ से अधिक मोबाइल यूजर्स को लोन ऐप्स को लेकर वॉर्न किया है। ऐसे में अगर आप अपने फोन में लोन देने वाले ऐप्स को इंस्टाल किया है तो बेहद अलर्ट रहने की जरूरत है। Image Credit : IStock03 / 09

सरकार ने 120 करोड़ से अधिक मोबाइल यूजर्स को लोन ऐप्स को लेकर वॉर्न किया है। ऐसे में अगर आप अपने फोन में लोन देने वाले ऐप्स को इंस्टाल किया है तो बेहद अलर्ट रहने की जरूरत है।

आपको बता दें कि पिछले कुछ सालों में लोन ऐप्स ने लोगों को खूब आकर्षित किया है लेकिन इस तरह के Quick Loan Apps आपको बड़ा नुकसान पहुंचा सकते हैं। हालांकि इस तरह के क्विक लोन ऐप्स में कई ऐप्स पूरी तरह से फर्जी भी होते हैं।Image Credit : IStock04 / 09

आपको बता दें कि पिछले कुछ सालों में लोन ऐप्स ने लोगों को खूब आकर्षित किया है लेकिन इस तरह के Quick Loan Apps आपको बड़ा नुकसान पहुंचा सकते हैं। हालांकि इस तरह के क्विक लोन ऐप्स में कई ऐप्स पूरी तरह से फर्जी भी होते हैं।

हाल ही में सरकार साइबर एजेंसी की तरफ से कुछ ऐसे लोन ऐप्स की पहचान की गई है जिनके तार विदेशी नेटवर्क से जुड़े पाए गए हैं। हैरानी की बात यह है कि यह ऐप्स यूजर्स के पर्सनल डेटा, बैंक डिटेल्स और कॉन्टैक्ट लिस्ट तक को एक्सेस करते हैं।Image Credit : IStock05 / 09

हाल ही में सरकार साइबर एजेंसी की तरफ से कुछ ऐसे लोन ऐप्स की पहचान की गई है जिनके तार विदेशी नेटवर्क से जुड़े पाए गए हैं। हैरानी की बात यह है कि यह ऐप्स यूजर्स के पर्सनल डेटा, बैंक डिटेल्स और कॉन्टैक्ट लिस्ट तक को एक्सेस करते हैं।

आपको बता दें कि जिन ऐप्स की पहचान की गई है वे गूगल प्ले स्टोर पर भी लिस्टेड है। गूगल प्ले स्टोर पर लिस्टिंग की वजह से अधिकांश लोग इन्हें सुरक्षित समझ लेते हैं और बाद में साइबर फ्रॉड का शिकार हो जाते हैं।Image Credit : IStock06 / 09

आपको बता दें कि जिन ऐप्स की पहचान की गई है वे गूगल प्ले स्टोर पर भी लिस्टेड है। गूगल प्ले स्टोर पर लिस्टिंग की वजह से अधिकांश लोग इन्हें सुरक्षित समझ लेते हैं और बाद में साइबर फ्रॉड का शिकार हो जाते हैं।

सरकार की साइबर एजेंसी की तरफ से जिन फर्जी ऐप्स की पहचान की गई है उनमें Easy Rupee Credit, Instant Money Tap, Quick Loan Pro India, Super Cash Now, Rupee King App शामिल हैं।Image Credit : IStock07 / 09

सरकार की साइबर एजेंसी की तरफ से जिन फर्जी ऐप्स की पहचान की गई है उनमें Easy Rupee Credit, Instant Money Tap, Quick Loan Pro India, Super Cash Now, Rupee King App शामिल हैं।

इसके अलावा भी कुछ ऐप्स हैं जिनकी फर्जी ऐप्स के तौर पर पहचान की गई है। इस लिस्ट में Rapid Loan Online, Smart Cash Credit, Flash Loan India, Daily Loan Express शामिल है।Image Credit : IStock08 / 09

इसके अलावा भी कुछ ऐप्स हैं जिनकी फर्जी ऐप्स के तौर पर पहचान की गई है। इस लिस्ट में Rapid Loan Online, Smart Cash Credit, Flash Loan India, Daily Loan Express शामिल है।

अगर आपने भी इन ऐप्स को अपने फोन में इंस्टाल किया है तो आपको तुरंत इन ऐप्स को अपने फोन से डिलीट कर देना चाहिए। सिर्फ गूगल प्ले स्टोर की लिस्टिंग से ही यह साबित नहीं होता कि कोई ऐप पूरी तरह से सेफ है। आपको किसी भी ऐप्स को इंस्टाल करने से पहले उसे जांच लेना चाहिए।Image Credit : IStock09 / 09

अगर आपने भी इन ऐप्स को अपने फोन में इंस्टाल किया है तो आपको तुरंत इन ऐप्स को अपने फोन से डिलीट कर देना चाहिए। सिर्फ गूगल प्ले स्टोर की लिस्टिंग से ही यह साबित नहीं होता कि कोई ऐप पूरी तरह से सेफ है। आपको किसी भी ऐप्स को इंस्टाल करने से पहले उसे जांच लेना चाहिए।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!