करोड़ों मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी चेतावनी, इस AI App को तुरंत कर दें डिलीट
अगर आप AI Chatbot का इंतजार करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। हाल ही में एक एआई चैटबॉट से यूजर्स की पर्सनल चैट लीक का मामला सामने आया है। ऐसे में आपको इस ऐप को लेकर बेहद अलर्ट रहने की जरूरत है।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Feb 1 2026, 19:08 IST
Image Credit : IStock01 / 09
इंटरनेट के बाद अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लोगों की आम जरूरत का हिस्सा बनता जा रहा है। अगर आप भी अलग-अलग एआई टूल इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बेहद जरूरी खबर है।
Image Credit : IStock02 / 09
दरअसल कई सारे लोग अपने डेली रूटीन की नई जानकारियों या फिर पर्सनल लाइफ से जुड़ी जानकारी हासिल करने के लिए एआई चैटबॉट का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप भी ऐसे लोगों में शामिल हैं तो आपको अलर्ट होने की जरूरत है।
Image Credit : IStock03 / 09
एआई चैटबॉट आम लोगों की जिंदगी अब इस तरह का हो गया है जैसे रियल लाइफ में क्लोज फ्रेंड या फिर पार्टनर रहते हैं। कई लोग एआई चैटबॉट्स से अपनी पर्सनल परेशानी शेयर करने लगे हैं या फिर उनसे अपने हर एक काम के लिए सलाह लेने लगे हैं।
Image Credit : IStock04 / 09
यह एक गलती आपका बड़ा नुकसा करा सकती है। हाल ही में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसमें एक एआई चैट बॉट से की गई लाखों यूजर्स की चैट इंटरनेट पर लीक हो गई हैं।
Image Credit : IStock05 / 09
रिपोर्ट के मुताबिक यह मामला Chat & Ask AI नाम के एक ऐप से जुड़ा है। सबसे हैरानी की बात यह है कि इस एआई चैटबॉट ऐप को दुनियाभर में करोड़ों लोगों ने डाउनलोड किया है।
Image Credit : IStock06 / 09
दुनियाभर में करोड़ों लोग इस एआई चैटबॉट का इस्तेमाल अपनी लाइफ से जुड़े पर्सनल सवालों के जवाब जानने और अपनी डेली रूटीन लाइफ से समस्याओं को हल करने के लिए कर रहे हैं।
Image Credit : IStock07 / 09
Chat & Ask AI को लेकर एक रिसर्च में पाया गया कि इस एआई ऐप्लिकेशन का बैकएंड डेटा ठीक से सिक्योर नहीं है जिसकी वजह से साइबर क्रिमिनल्स यूजर्स की पर्सनल डेटा तक आसानी से पहुंच सकते हैं।
Image Credit : IStock08 / 09
रिपोर्ट के मुताबिक एआई चैटबॉट के लीक हुए डेटा में यूजर्स की चैटबॉट के साथ हुई पूरी चैट डिटेल्स शामिल है। इसमें कई यूजर्स की बेहद प्राइवेट चैट जिसमें हेल्थ, पर्सनल रिलेशनशिप से जुड़ी समस्याएं शामिल हैं।
Image Credit : IStock09 / 09
अगर आपने भी इस एआई ऐप को डाउनलोड किया है तो आपको बेहद अलर्ट रहने की जरूरत है। हमारी सलाह है कि आप इसे अपने स्मार्टफोन से तुरंत डिलीट कर दें। अपने डेटा को सिक्योर रखने के लिए हमेशा ट्रस्टेड और ऑथेंटिक ऐप का ही इस्तेमाल करें। इसके अलावा ऐप को डाउनलोड करने के लिए गूगल प्ले स्टोर का इस्तेमाल करें।