आपकी समस्या को बिल गेट्स ने हल कर दिया है। उन्होंने बच्चों को फोन देने की सही उम्र बताई है।
कम उम्र में बच्चों को मोबाइल देना उनके मानसिक और शारीरिक विकास के लिए खतरनाक हो सकता है। यह उनके लिए कई कारणों से जैसे कि उनकी आंखों, दिमाग, और शारीरिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ना, साथ ही सामाजिक कौशल और सीखने की क्षमता में कमी आना, से खतरनाक होता है।
बिल गेट्स ने बच्चों को मोबाइल देने की सही उम्र बताई है। बिल गेट्स इस बात को लेकर बहुत सख्त हैं कि उनके बच्चे उसी तकनीक का इस्तेमाल कैसे करें जिसे उन्होंने आम लोगों तक पहुंचाने में मदद की है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा है कि उनके बच्चों को 14 साल की उम्र तक अपना खुद का सेलफोन रखने की अनुमति नहीं थी।
इंटरव्यू में उन्होंने कहा, "हम अक्सर बच्चों का एक समय निर्धारित करते हैं जिसके बाद स्क्रीन टाइम नहीं होता है, और उनके मामले में इससे उन्हें उचित समय पर सोने में मदद मिलती है।"
गेट्स ने कहा कि बच्चों को टेबल पर सेलफोन रखने की अनुमति नहीं है, लेकिन उन्हें होमवर्क या पढ़ाई के लिए इसका इस्तेमाल करने की अनुमति है।
2016 की "किड्स एंड टेक: द इवोल्यूशन ऑफ टुडेज डिजिटल नेटिव्स" रिपोर्ट के अनुसार भी बच्चों को पहला स्मार्टफोन मिलने की औसत आयु अब 10.3 वर्ष है। यानी की बच्चों को छोटी उम्र में फोन थमाना खतरनाक हो सकता है।
बिल गेट्स का मानना है कि बच्चों को टेबल पर सेलफोन रखने की अनुमति नहीं होनी चाहिए। बिल गेट्स के तीन बच्चे (20, 17 और 14 वर्ष) हैं और किसी के पास भी आईफोन नहीं है।