लिस्ट में आपको शाओमी से लेकर मोटोरोला और एलजी जैसी कंपनियों की स्मार्ट टीवी शामिल हैं। इन टीवी में दमदार साउंड के साथ शानदार डिस्प्ले और फास्ट कनेक्टिविटी मिलती है।
एमआई की इस टीवी में हाई डेफिनेशन रेजोल्यूशन के साथ डॉल्बी ऑडियो का सपोर्ट मिलता है। स्मार्ट टीवी में 32 इंच की शानदार डिस्प्ले मिलता है। डीटीएस:एचडी और विविड पिक्चर इंजन का सपोर्ट है। यानी आप ज्यादा शार्प कलर में कंटेंट देख सकते हैं। इसकी कीमत 11,990 रुपये है।
मोटोरोला की टीवी में 32 इंच की QLED स्क्रीन मिलती है। स्मार्ट टीवी में 20 वॉट का साउंड आउटपुट, 4 साउंड मोड, और 3D डॉल्बी ऑडियो का सपोर्ट है। यह क्रिस्टल-क्लियर डिस्प्ले के साथ आता है इसमें 1.07 बिलियन वाइब्रेंट कलर हैं जो आपके मनोरंजन के अनुभव को बढ़ाता है। बेजल-लेस Google TV में मीडियाटेक क्वाड-कोर प्रोसेसर है। आप टीवी स्क्रीन पर बिल्ट-इन क्रोमकास्ट फीचर के साथ मिरर कर सकते हैं। इसकी कीमत 11,999 रुपये है।
टीवी के मामले में एलजी भी पॉपुलर कंपनी मानी जाती है। स्मार्ट टीवी में 32 इंच डिस्प्ले के साथ क्वाड कोर प्रोसेसर मिलता है। इसमें नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, डिज्नी+हॉटस्टार और यूट्यूब जैसे ऐप का सपोर्ट मिलता है। इसकी कीमत 13,990 रुपये है।
रियलमी की इस टीवी को आप 15 हजार की कीमत में खरीद सकते हैं। इसमें फुल HD (1080 x 1920) पिक्सल, 60 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट और डॉल्बी ऑडियो के साथ 24 वॉट का साउंड आउटपुट मिलता है। टीवी में क्रोमा बूस्ट पिक्चर इंजन भी मिलता है।
सैमसंग की यह स्मार्टटीवी भी आपके लिए अच्छा ऑप्शन है। इसमें Tizen ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ क्रिस्टल प्रोसेसर 4K का सपोर्ट मिलता है। स्मार्ट टीवी में HDR, अल्ट्रा क्लियर व्यू और ब्रिलियंट कंट्रास्ट एन्हांसर जैसे फीचर्स हैं। इसकी कीमत 15 हजार रुपये है।